सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम कसने के लिए अब गूगल मैप पर दिखेंगे 'ब्लैक स्पॉट': ताकि एक्सीडेंट कम हो सकें- आईजी राहुल प्रकाश

May 11, 2026 - 16:00
May 11, 2026 - 19:36
 0
सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम कसने के लिए अब गूगल मैप पर दिखेंगे 'ब्लैक स्पॉट':  ताकि एक्सीडेंट कम हो सकें- आईजी राहुल प्रकाश

अलवर (राजस्थान) आईजी राहुल प्रकाश सोमवार को अलवर आए। यहां पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग की। भिवाड़ी व अलवर में पुलिसकर्मियों के प्रमोशन की परीक्षा पर जानकारी ली। उसके बाद आईजी ने कहा कि रोड पर एक्सीडेंट कम करने के लिए ब्लैक स्पॉट कम करने पर फोकस है। इसके लिए आमजन को सावचेत करने के लिए पहले क्यूआर कोड जारी किया गया। 

अब बहुत जल्दी ये ब्लैक स्पॉट गूगल मैप पर भी दिखेंगे। तब आमजन को पहले ही पता चल सकेगा कि आगे ब्लैक स्पॉट है। एक्सीडेंट की जगहों पर आसानी से वाहन निकलेंगे तो जान भी बचेगी। घायल भी कम होंगे। एक्सीडेंट की संख्या भी कम होगी। पिछले 8 महीनों के प्रयास से एक्सीडेंट की संख्या में कमी आई है। करीब 40 मौतें कम हुई हैं। 

आईजी राहुल प्रकश ने कहा कि एसपी दौसा व अलवर दोनों एनएचएआई के संपर्क में है। हाइवे मोबाइल के जरिए पुलिस का जाब्ता लगाकर रोड का अनुशासन बनाने का प्रयास कर रहे हैं। रोड स्ट्रैक्चर में भी बराबर सुधार किए जा रहे हैं। इन सबके प्रयासों से एक्सीडेंट कम किया जा सकते हैं। आईजी ने बताया कि अलवर व भिवाड़ी में हैड कांस्टेबल से एसआई के प्रमोशन के लिए आउटडोर व इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी कर ली है। क्राइम पर जिले के अधिकारियों से चर्चा की है।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर एसपी व प्रशासन के अधिकारियों ने कई जगहों का मौका देखा है। पहले कई जिलों में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम हुए हैं। उसके अनुसार तैयारी चल रही है। 

अलवर में गोविंदगढ़ में पुलिस पर हुए हमले की घटना को लेकर बताया कि आधा दर्जन आरोपियों की गंभीर धाराओं में गिरफ्तारी हो चुकी है। कोशिश है कि जमानत भी जल्दी नहीं हो। वहां के जनप्रतिनिधियों से भी बातचीत की जा रही है। ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं नहीं हो। अलवर व मेवात का क्षेत्र साइबर क्राइम को कम करने के लिए अलवर एसपी ने विशेष अभियान चलाया। उसका असर भी पड़ा है। काफी लोग गिरफ्तार हुए। म्यूल अकाउंड भी पकड़े हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................