हिंगलाज माताजी धाम में दो दिवसीय वार्षिक महोत्सव का भव्य शुभारंभ, श्रद्धा और उल्लास के साथ शुरू हुआ उत्सव; संतों के सानिध्य में जुटे श्रद्धालु

May 11, 2026 - 18:48
 0
हिंगलाज माताजी धाम में दो दिवसीय वार्षिक महोत्सव का भव्य शुभारंभ, श्रद्धा और उल्लास के साथ शुरू हुआ उत्सव; संतों के सानिध्य में जुटे श्रद्धालु

खैरथल (हीरालाल भूरानी) शहर के वल्लभग्राम स्थित हिंगलाज माताजी धाम में सोमवार से दो दिवसीय वार्षिक महोत्सव का हर्षोल्लास के साथ आगाज हुआ। स्वामी लीलाशाह धर्मार्थ ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह है और मंदिर परिसर को विशेष विद्युत सज्जा व फूलों से सजाया गया है।

  • महाआरती व हवन-यज्ञ से हुआ मंगलारंभ

 ट्रस्ट के अध्यक्ष मुखी वासदेव दासवानी ने बताया कि महोत्सव के प्रथम दिन सोमवार सुबह 7:15 बजे महाआरती के साथ कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात प्रातः 9:15 बजे विश्व शांति की कामना के साथ हवन-यज्ञ का आयोजन हुआ। सुबह 11:15 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ध्वजारोहण किया गया, जिसके बाद संतों के सत्संग का प्रवाह चला। दोपहर में आयोजित विशाल भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।

महोत्सव में विशेष रूप से थल्हेवारी दरबार राजकोट (गुजरात) के संत सुगणोमल, दरबार साहिब मोठुका के साई लालचंद भगत, संत होतुराम दरबार साहिब के संत मोहनराम एवं साई भानुनाथ सहित कई महानुभावों ने शिरकत की। संतों ने अपने आध्यात्मिक प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति और मानवता का संदेश दिया।

  • शोभायात्रा और जागरण का आकर्षण

महोत्सव के तहत सोमवार शाम 6 बजे संतों की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें आकर्षक धार्मिक झांकियां, ढोल-नगाड़े और भजन-कीर्तन मुख्य आकर्षण रहेंगे। रात्रि में माता का विशाल जागरण आयोजित होगा, जिसमें भजन गायक माता की महिमा का गुणगान करेंगे।

महोत्सव के दूसरे दिन 12 मई को सुबह महाआरती और सत्संग के कार्यक्रम होंगे। दोपहर 1 बजे पूज्य बहराणा साहिब एवं 3 बजे पल्लव साहब की रस्म के साथ दो दिवसीय महोत्सव का समापन किया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................