बेकाबू कार डिवाइडर लांघकर खाई में पलटी; दो की मौत, महिला गंभीर

Jun 17, 2026 - 15:24
 0
बेकाबू कार डिवाइडर लांघकर खाई में पलटी; दो की मौत, महिला गंभीर

मंडिया बाइपास पर हुआ दर्दनाक हादसा; जोधपुर से सिरोही जा रहा था परिवार, जांच में जुटी पुलिस

पाली, (राजस्थान) पाली-जोधपुर हाईवे पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा सदर थाना क्षेत्र के मंडिया बाइपास के पास सुबह करीब 7 बजे हुआ, जहाँ एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर डिवाइडर लांघते हुए दूसरी लेन में जा पहुंची और सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गई। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया।

  • अस्पताल में तोड़ा दम, एक की हालत नाजुक

सदर थाना अधिकारी (SHO) कपूराराम ने बताया कि हादसे में जोधपुर के पनवड़ निवासी आनंद कुमार (55) पुत्र हजारीलाल और कोषा (50) पत्नी पावन कुमार की मौत हो गई है। पुलिस ने दोनों शवों को बांगड़ अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। वहीं, कार में सवार आनंद कुमार की पत्नी आशा (50) गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनका बांगड़ अस्पताल में उपचार चल रहा है।

  • हादसे के कारणों की जांच जारी

प्रारंभिक जांच के अनुसार, कार सवार तीनों लोग जोधपुर से सिरोही की तरफ जा रहे थे। मंडिया बाइपास के पास अचानक गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार डिवाइडर को चीरते हुए विपरीत दिशा वाली सड़क (दूसरी लेन) पर चली गई और पलटते हुए खाई में गिर गई। एएसआई मोहनलाल गुर्जर ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हादसा अचानक किसी मवेशी के सामने आने से हुआ या ड्राइवर को नींद की झपकी आने की वजह से।

हादसे की सूचना मिलते ही पाली एसडीएम विमलेंद्र सिंह राणावत तुरंत बांगड़ अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से घायल महिला के स्वास्थ्य की जानकारी ली और घायलों व मृतकों के परिवारों को हरसंभव प्रशासनिक मदद का भरोसा दिलाया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है