शहरी सेवा शिविर बना सहारा, दीपचंद को मिली व्हीलचेयर, चेहरे पर लौटी मुस्कान

Jun 24, 2026 - 19:47
 0
शहरी सेवा शिविर बना सहारा, दीपचंद को मिली व्हीलचेयर, चेहरे पर लौटी मुस्कान

खैरथल (हीरालाल भूरानी) राज्य सरकार द्वारा आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ उनके द्वार तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित शहरी सेवा शिविर-2026 जरूरतमंदों के लिए राहत और उम्मीद का केंद्र बन रहे हैं। नगर परिषद भिवाड़ी में आयोजित शिविर में एक विशेष योग्यजन को समय पर सहायता मिलते ही उसके चेहरे पर मुस्कान लौट आई।

संयुक्त सहायता योजना के अंतर्गत विशेष योग्यजन दीपचंद पुत्र भोलूराम को शिविर में व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गई। लंबे समय से दैनिक आवागमन में कठिनाइयों का सामना कर रहे दीपचंद ने बताया कि आवेदन करने के बाद बहुत कम समय में ही उन्हें व्हीलचेयर उपलब्ध करा दी गई, जिससे उनकी दिनचर्या अब अधिक सुगम हो सकेगी। उन्होंने राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे शिविर जरूरतमंद लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रहे हैं।
शिविर के दौरान जिला प्रभारी सचिव, जिला कलक्टर, अतिरिक्त जिला कलक्टर तथा नगर परिषद भिवाड़ी के आयुक्त सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने कहा कि शहरी सेवा शिविरों का उद्देश्य केवल आवेदन प्राप्त करना नहीं, बल्कि पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का वास्तविक लाभ पहुंचाना है। इसी कड़ी में विशेष योग्यजनों, वरिष्ठ नागरिकों एवं जरूरतमंद परिवारों को विभिन्न योजनाओं से जोड़कर उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है।
शहरी सेवा शिविर आमजन और प्रशासन के बीच विश्वास का सेतु बनकर उभर रहे हैं, जहां एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराकर नागरिकों को राहत प्रदान की जा रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है