सही हुआ नाम, बढ़ा विश्वास शिविर में मिला तत्काल समाधान

Jun 24, 2026 - 19:53
 0
सही हुआ नाम, बढ़ा विश्वास शिविर में मिला तत्काल समाधान

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने एवं आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्रामीण सेवा शिविर 2026 अभियान के अंतर्गत बुधवार को उपखंड बयाना की ग्राम पंचायत ब्रह्मबाद में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 22 विभागों द्वारा अपने-अपने विभाग की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं सेवाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाया गया।
ग्राम ब्रह्मबाद निवासी रामभरोसी पुत्र मब्बी की राजस्व अभिलेखों में नाम शुद्धि संबंधी वर्षों पुरानी समस्या का ग्रामीण सेवा शिविर में आवेदन किया गया। रामभरोसी ने बताया कि उन्हें ग्रामीण सेवा शिविर की जानकारी गिरदावर एवं पटवारी द्वारा दी गई। सूचना मिलते ही वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचे, जहां मेरी खातेदारी कृषि भूमि के राजस्व रिकॉर्ड में मेरे पिता का नाम त्रुटिवश मन्नी दर्ज हो गया था, जबकि उनका सही नाम मब्बी है। राजस्व टीम के आरआई प्रमोद शर्मा एवं पटवारी जयनारायण मीना ने तत्काल मौके पर जांच कर आवश्यक रिपोर्ट तैयार की। रिपोर्ट प्राप्त होने पर शिविर में तहसीलदार ने त्वरित कार्रवाई के लिए कहा और संबंधित अधिकारियों के द्वारा राजस्व रिकॉर्ड में नाम शुद्धिकरण करवाया गया। मेरे पिता का नाम मन्नी के स्थान पर सही रूप में मब्बी दर्ज कर दिया गया है। मेरी वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होने से मुझे अत्यंत प्रसन्नता हुई। अब मेरे भूमि अभिलेख पूरी तरह सही हो गए हैं और भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी की आशंका भी समाप्त हो गई है।
लाभार्थी रामभरोसी ने बताया कि शिविर उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। जो कार्य लंबे समय से लंबित था, वह शिविर में तत्काल पूरा हो गया। त्वरित समाधान से उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हुई और लाभार्थी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राजस्व विभाग तथा जिला प्रशासन का हृदय से आभार व्यक्त किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है