खैरथल के सुंदरवाड़ी में ऐतिहासिक धरोहर पर संकट: पाबंदी के बावजूद प्राचीन कुएं में तोड़फोड़ जारी, ग्रामीणों ने जिला कलक्टर से लगाई गुहार

Oct 8, 2026 - 17:34
 0
खैरथल के सुंदरवाड़ी में ऐतिहासिक धरोहर पर संकट: पाबंदी के बावजूद प्राचीन कुएं में तोड़फोड़ जारी, ग्रामीणों ने जिला कलक्टर से लगाई गुहार

खैरथल (हीरालाल भूरानी) 
           
        खैरथल - तिजारा जिला की मुंडावर तहसील के सुंदरवाड़ी गांव में स्थित प्राचीन कुएं को कथित रूप से क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने इसे गांव की ऐतिहासिक धरोहर बताते हुए जिला कलक्टर को प्रार्थना पत्र सौंपकर कुएं को बचाने और मामले में कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार कुआं भूजल स्तर बनाए रखने में भी भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
            ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत भानोत के अंतर्गत सुंदरवाड़ी की आबादी भूमि खसरा नंबर 88 में दर्ज है, जबकि प्राचीन कुआं खसरा नंबर 87 में स्थित है, जो राजस्थान सरकार के अधीन बताया गया है। आरोप है कि गांव के ही हनुमान पुत्र हीरालाल द्वारा कुएं को कथित रूप से अवैध तरीके से क्षतिग्रस्त किया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार कुएं में तोड़फोड़ का विरोध करने के बाद ग्राम पटवारी ने संबंधित व्यक्ति को पाबंद भी किया था, लेकिन इसके बावजूद कथित रूप से कुएं को नुकसान पहुंचाने का काम जारी है।
            ग्रामीणों ने जिला कलक्टर से मामले की जांच कराने, सार्वजनिक एवं ऐतिहासिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा प्राचीन कुएं को सुरक्षित रखने की मांग की हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................