भक्ति और सनातन संस्कृति की अलख: केसरी गांव में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

Jun 25, 2026 - 19:45
 0
भक्ति और सनातन संस्कृति की अलख: केसरी गांव में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम केसरी में प्राचीन हनुमानजी मंदिर (तलाई वाले) परिसर में श्रीमद्भागवत पुराण कथा का विधिवत शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ हुआ। कथा का वाचन प्रसिद्ध कथावाचक पंडित सुरेन्द्र कुमार शास्त्री द्वारा किया जा रहा है, जो श्रद्धालुओं को भागवत पुराण के साथ-साथ सनातन संस्कृति, धर्म और मानव जीवन के आध्यात्मिक मूल्यों का महत्व बता रहे हैं।
कथा प्रारंभ होने से पूर्व गांव में भव्य कलश एवं ध्वज यात्रा निकाली गई। सर्व समाज के युवाओं ने हाथों में धर्म ध्वजा धारण कर पूरे गांव की परिक्रमा की, वहीं ग्रामीण महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर मंगल गीतों एवं हिंदू धर्म के भजनों पर भक्तिमय नृत्य करते हुए यात्रा में भाग लिया। यात्रा के दौरान पूरा गांव धर्ममय वातावरण में रंगा नजर आया।
इस अवसर पर गांव के वरिष्ठजनों ने ठाकुरजी को मस्तक पर धारण कर भागवत कथा की स्थापना करवाई। कथा स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार और जय श्री राधे-राधे के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान से गांव की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
मंदिर के सेवक उमेश शर्मा एवं अन्य भक्तजनों ने बताया कि केसरी गांव में सर्व समाज की सद्भावना, सामाजिक एकता तथा समस्त जीव-जंतुओं और प्रकृति के कल्याण की भावना से प्रतिवर्ष श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को संस्कार, सदाचार और आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करते हैं।
ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गांव में धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों की परंपरा निरंतर जारी रहनी चाहिए। इससे समाज में भाईचारा, सद्भाव और सकारात्मक सोच का विकास होता है। कथा के शुभारंभ पर श्रद्धालुओं ने राधे-राधे और विभिन्न देवी-देवताओं के जयकारों के साथ आयोजन की सफलता एवं विश्व कल्याण की प्रार्थना की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है