निर्जला एकादशी पर खटीक समाज युवा प्रकोष्ठ ने पेश की मानवता की मिसाल

Jun 25, 2026 - 19:48
Jun 25, 2026 - 19:49
 0
निर्जला एकादशी पर खटीक समाज युवा प्रकोष्ठ ने पेश की मानवता की मिसाल
निर्जला एकादशी पर खटीक समाज युवा प्रकोष्ठ ने पेश की मानवता की मिसाल

गोशाला में चारा व अस्पताल में मरीजों को बांटे फल, राहगीरों के लिए की शीतल जल की व्यवस्था

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) कस्बे में निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर खटीक समाज युवा प्रकोष्ठ, उदयपुरवाटी द्वारा नर सेवा ही नारायण सेवा के संकल्प को दोहराया गया। युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विक्रम कुमार असवाल के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मिलकर मानव व जीव सेवा के कई सराहनीय कार्य किए, जिसकी कस्बेवासियों ने खूब सराहना की।

  • परोपकार से की दिन की शुरुआत

संस्था के कार्यकर्ताओं ने निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर सर्वप्रथम स्थानीय गोशाला पहुंचकर गौमाता के लिए चारे की व्यवस्था की और अपने हाथों से चारा खिलाया। इसके पश्चात युवा टीम राजकीय अस्पताल पहुंची, जहाँ भर्ती मरीजों की कुशलक्षेम पूछी गई और उन्हें स्वास्थ्य लाभ के लिए फलों का वितरण किया गया।

  • राहगीरों को पिलवाया ठंडा पानी

भीषण गर्मी को देखते हुए खटीक समाज धर्मशाला (घाट नला) के बाहर विशेष प्रबंध किए गए। वहाँ से गुजरने वाले राहगीरों और प्रवासियों के लिए शीतल जल हेतु मटकों की व्यवस्था की गई, ताकि तपती धूप में लोगों को प्यास से राहत मिल सके।

इस पुनीत और सेवाभावी कार्य के दौरान खटीक समाज युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विक्रम कुमार असवाल, कोषाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र प्रसाद दायमा, वरिष्ठ अध्यापक एवं संरक्षक अशोक कुमार दायमा, संरक्षक मोहनलाल असवाल (गोल्याणा), महासचिव दिलीप असवाल उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है