उदयपुरवाटी में निर्जला एकादशी पर हुआ दान पुण्य; बाजार में जगह-जगह लोगों को शिकंजी पिलाई

Jun 25, 2026 - 19:56
 0
उदयपुरवाटी में निर्जला एकादशी पर हुआ दान पुण्य;  बाजार में जगह-जगह लोगों को शिकंजी पिलाई

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) निर्जला एकादशी पर गुरुवार को शहर में विभिन्न संगठनों की तरफ से दान पुण्य किए गए और राहगीरों को शरबत पिलाया गया।  जानकारी के अनुसार निर्जला एकादशी पर सुबह से ही दान पुण्य का दौर शुरू हो गया जो शाम तक जारी रहा। लोगों ने मंदिरों में पानी के मटके और फल फ्रूट रखवाए। शहर के गोपीनाथ जी मंदिर, केशव राय जी मंदिर, सांवरिया सेठ मंदिर, बिहारी जी मंदिर, रघुनाथ जी मंदिर सहित धार्मिक स्थलों पर दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। लोगों ने विभिन्न मंदिरों में और ब्राह्मण समाज के घरों में पानी के मटके रखवाए। शहर में जगह-जगह पर ठंडे पानी, नींबू की शिकंजी और ठंडे शरबत की व्यवस्था की। राहगीरों को मनुहार पूर्वक ठंडा पानी और शरबत पिलाया। पोस्ट ऑफिस के पास श्याम भक्त मंडल के सौजन्य से राहगीरों को शरबत पिलाने की व्यवस्था की गई। यहां अनीता हरलालका, सुभाष हरलालका, रामावतार शाह, मानसिंह लाठर, सुमेर सिंह राव, विश्वनाथ पटवारी सहित कई लोग सेवा में मौजूद थे। इसके अलावा बस स्टैंड, घूम चक्कर, नई मंडी, पुरानी मंडी, जांगिड़ कॉलोनी, मुख्य बाजार सहित विभिन्न स्थानों पर ठंडे पानी और शरबत पिलाने की व्यवस्था की गई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है