दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर मांस से भरा कंटेनर पकड़ा, जांच में जुटी रैणी पुलिस

Jul 8, 2026 - 19:41
 0
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर मांस से भरा कंटेनर पकड़ा, जांच में जुटी रैणी पुलिस

राजगढ (अलवर/ अनिल गुप्ता) दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर मांस से भरे एक कंटेनर को रैणी पुलिस ने कब्जे में लिया है। गौ रक्षकों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कंटेनर को रैणी थाने ले आई। पुलिस के अनुसार कंटेनर में बड़ी मात्रा में मांस भरा हुआ मिला है। गौ रक्षकों ने मांस के संदिग्ध होने की आशंका जताते हुए इसकी पशु चिकित्सक से जांच कराने की मांग की है।

इसके बाद पुलिस ने पशु चिकित्सा अधिकारी को थाने बुलाकर मांस के नमूने लेने और जांच कराने की प्रक्रिया शुरू की है। फिलहाल पुलिस ने कंटेनर को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि कंटेनर में रखा मांस किस पशु का है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई उसी के आधार पर की जाएगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है