कठूमर में जनजाति मीणा विकास समिति का मंथन: 9 अगस्त को भनोखर में धूमधाम से मनाया जाएगा 'विश्व आदिवासी दिवस'
मीणा धर्मशाला निर्माण के लिए हर परिवार से लिया जाएगा सहयोग, भनोखर में धूमधाम से मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस
कठूमर (दिनेश लेखी)। जनजाति मीणा विकास समिति खेड़ली-कठूमर की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को धौलागढ़ स्थित मीणा धर्मशाला परिसर में आयोजित की गई। समिति के अध्यक्ष डॉ. आर.पी. मीणा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में समाज के सर्वांगीण विकास, धर्मशाला निर्माण को गति देने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर सर्वसम्मति से कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए।
धर्मशाला निर्माण हेतु सहयोग राशि तय बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि धौलागढ़ में मीणा धर्मशाला के निर्माण कार्य को तेजी से पूरा करने के लिए समाज के प्रत्येक परिवार से न्यूनतम ₹500 की सहयोग राशि ली जाएगी। वहीं, समाज के सक्षम परिवार अपनी स्वेच्छा से इससे अधिक राशि भी दे सकेंगे। इसके अलावा, समाज के प्रत्येक कार्यरत कर्मचारी से ₹5,100 का सहयोग अंशदान देने का आह्वान किया गया है। निर्माण कार्य के लिए गांव-गांव जाकर दानदाताओं से सहयोग राशि एकत्रित करने हेतु एक विशेष समिति का भी गठन किया गया।
भामाशाह चेतराम मीणा का जताया आभार बैठक के दौरान दांतवाड़ निवासी चेतराम मीणा (पुत्र जगदीश मीणा) ने धर्मशाला निर्माण हेतु ₹11,000 की सहयोग राशि भेंट कर समाज के सामने एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया। उनके इस योगदान के लिए पूरी समिति और उपस्थित सदस्यों ने उनका दिल से आभार व्यक्त किया।
9 अगस्त को भनोखर में जुटेगा समाज बैठक में आगामी 9 अगस्त 2026 को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर भनोखर में भव्य कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया, जिसे समाज के लोग पूरे उत्साह के साथ मनाएंगे।
बैठक में ये रहे मौजूद इस महत्वपूर्ण बैठक में मंत्री धर्म सिंह मीणा, चेयरमैन शेर सिंह मीणा (कठूमर), नंदकिशोर मीणा (भनोकर), कोषाध्यक्ष महावीर मीणा, डॉ. सुरेश मीणा, प्रकाश मीणा (रामपुरा), उदल सिंह मीणा, रामावतार मीणा, शिवनाथ सिंह मीणा, जगदीश प्रसाद मीणा, रतनलाल मीणा, चेतराम मीणा (दतवाड़), कैलाश मीणा, राजेश मीणा, जोरमल मीणा, रमेशचंद मीणा, अमर मीणा, हरिराम मीणा, भरतलाल मीणा, फूलसिंह मीणा, बलिराम मीणा, दयाराम मीणा, बलराम मीणा, देवीसहाय मीणा, चंदूलाल मीणा, सतीश मीणा और सुखराम बैनाडा सहित समाज के कई गणमान्य नागरिक और प्रतिनिधि मौजूद रहे।

