लक्ष्मणगढ़ :योग केवल व्यायाम नहीं, संपूर्ण जीवन विज्ञान है: योगाचार्य ने समझाए योग के फायदे
लक्ष्मणगढ़/अलवर/ कमलेश जैन
श्री गोविंद देव परोपकारी ट्रस्ट के तत्वावधान में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गुगरौड में एक विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पतंजलि योगपीठ के योगाचार्य केदारनाथ शर्मा ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं और स्टाफ को विभिन्न योगाभ्यासों का प्रशिक्षण दिया।
प्रधानाध्यापक राम सिंह ने बताया कि योगाचार्य केदारनाथ शर्मा ने योग के आध्यात्मिक और शारीरिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे एक जीवन पद्धति और संपूर्ण चिकित्सा शास्त्र बताया। योगाचार्य शर्मा ने कहा कि योग केवल व्यायाम या किसी वर्ग विशेष की पूजा पद्धति नहीं, बल्कि एक वैज्ञानिक विद्या है जो शरीर और मन दोनों के रोगों को जड़ से समाप्त करती है। उन्होंने बताया कि प्राणायाम और नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति में अनुशासन और आत्म-विकास का संचार होता है।
इस योग सत्र में शिक्षिका सरिता मीणा, किरण बाई, अनीता तथा विद्यार्थी सोनम, वंशिका, पायल, अहसान, मुस्कान, लवकुश और इरशाद सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

