VHP Protest: 'हिंदू आस्था से खिलवाड़ मंजूर नहीं', विहिप और बजरंग दल ने राहुल गांधी-पप्पू यादव के खिलाफ खोला मोर्चा
संसद में सनातन और संत परंपरा के कथित अपमान पर सनातनी आक्रोश, विहिप ने फूंका राहुल गांधी और पप्पू यादव का पुतला
सूरजपोल। संसद में सनातन संस्कृति, संत परंपरा और भारतीय आस्था पर कथित रूप से अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। मंगलवार शाम को विहिप के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने सूरजपोल चौराहे पर एकत्र होकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सांसद पप्पू यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दोनों नेताओं के पुतले फूंके।
"संसद में बनाए रखें लोकतांत्रिक गरिमा और धार्मिक सम्मान"
प्रदर्शन के दौरान विहिप के प्रांत मंत्री परमेश्वर जोशी ने संबोधित करते हुए कहा कि संसद देश का सर्वोच्च लोकतांत्रिक मंच है। जनप्रतिनिधियों का यह प्राथमिक दायित्व है कि वे वहां भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और संत समाज का आदर बनाए रखें। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक लाभ के लिए नेताओं द्वारा की गई गलत टिप्पणियों और अमर्यादित व्यवहार से देश-विदेश के करोड़ों सनातन श्रद्धालुओं की भावनाएं गंभीर रूप से आहत हुई हैं।
संत सुरजनदास ने चेताया:
"भगवान श्रीराम, संत परंपरा और हिंदू आस्था का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हिंदू समाज अपनी आस्था, संस्कृति और संतों के स्वाभिमान की रक्षा के लिए हमेशा एकजुट होकर मुंहतोड़ जवाब देगा।"
कार्यकर्ताओं की भारी मौजूदगी से गरमाया माहौल
विहिप के प्रांत सोशल मीडिया प्रमुख मनीष सेन के अनुसार, इस विरोध प्रदर्शन में विहिप और बजरंग दल के वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन में बजरंग दल प्रांत सुरक्षा प्रमुख अनिल चौहान, जिला अध्यक्ष नरेंद्र माछर, जिला मंत्री बाबूलाल कुमावत, नगर अध्यक्ष आनंदस्वरूप गुप्ता, नगर संयोजक कैलाश कुमावत, सह संयोजक श्रवण भिलवाड़ा, प्रमोद गौड़, भेरूसिंह राजपुरोहित, परमेश्वर शर्मा, भीमराज चौधरी, पवन पांडे, श्रवण रावल, जगदीश सिंह, गौरव शर्मा, राजू देवासी, हीरसिंह राजपुरोहित, प्रवीण सोनी, गुलाब जांगिड़ और रविंद्र चौहान सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

