कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व सुविधाओं को लेकर सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह की बैठक, मातहतों को दिए कड़े निर्देश

Aug 5, 2026 - 20:57
 0
कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व सुविधाओं को लेकर सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह की बैठक, मातहतों को दिए कड़े निर्देश


बदायूँ/यूपी (अभिषेक वर्मा): आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए दातागंज सर्किल के क्षेत्राधिकारी अशेष नाथ सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। इस बैठक में सर्किल के समस्त थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों ने भाग लिया। दातागंज सीओ अशेष नाथ सिंह ने शिव भक्तों की सुविधा, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को लेकर मातहतों को सख्त और बिंदुवार दिशा-निर्देश जारी किए। कांवड़ियों का संपूर्ण ब्योरा दर्ज करें,कांवड़ ले जा रहे मुख्य जत्थेदारों/कांवड़ियों की लिखित सूची तैयार की जाए।

इसमें कांवड़ियों का नाम, प्रस्थान व वापसी की तिथि, दिन और संपर्क नंबर प्रमुखता से नोट करें। शिव भक्तों के लिए सुलभ व्यवस्थाएं राखे,कांवड़ मार्ग पर शिव भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पेयजल, प्रकाश और विश्राम स्थलों की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कांवड़ मार्गों की मैपिंग व सुरक्षा देखे, कांवड़ यात्रा के मुख्य मार्गों पर पैनी नजर रखी जाए और संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए। यातायात प्रबंधन (ट्रैफिक मैनेजमेंट ), कांवड़ यात्रा के दौरान भारी वाहनों के रूट डायवर्जन को लेकर अभी से खाका तैयार करें, ताकि आम जनता और शिव भक्तों दोनों को परेशानी न हो। अराजक तत्वों पर सख्त नजर राखे ,यात्रा के दौरान हुड़दंग मचाने या शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ तत्काल और कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह से विशेष वार्ता हमारे बदायूँ संवाददाता अभिषेक वर्मा से हुई। बदायूँ संवाददाता अभिषेक वर्मा:  सर, कांवड़ यात्रा को लेकर सर्किल स्तर पर क्या विशेष तैयारियां की गई हैं  सीओ अशेष नाथ सिंह: " अभिषेक जी कांवड़ यात्रा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमने सर्किल के सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में कांवड़ संघों और जत्थेदारों के साथ सीधा समन्वय बनाएं। हर जत्थे का लिखित रिकॉर्ड रखा जा रहा है ताकि यात्रा के दौरान किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संपर्क किया जा सके।" शिव भक्तों की सुरक्षा और सुविधा के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं?पुलिस का मुख्य उद्देश्य शिव भक्तों को सुरक्षित और सुलभ वातावरण प्रदान करना है। कांवड़ मार्गों पर नियमित गश्त (पेट्रोलिंग ) बढ़ाई जा रही है। इसके अलावा, स्थानीय प्रशासन से समन्वय बनाकर प्रकाश, सफाई और स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त कराया जा रहा है। हमारी टीम 24/7 अलर्ट मोड पर रहेगी।दातागंज क्षेत्राधिकारी दातागंज की इस पहल से स्पष्ट है कि पुलिस प्रशासन कांवड़ यात्रा को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है। आम जनता और शिव भक्तों से भी अपील की गई है कि वे यात्रा के दौरान नियमों का पालन करें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................