शिव कांवड़ सेवा शिविर का विधायक दीपचंद खेरिया ने किया शुभारंभ; 21 वर्षों से जारी है परंपरा
खैरथल (हीरालाल भूरानी)। समीपवर्ती ग्राम जाटका में आयोजित शिव कांवड़ सेवा शिविर का क्षेत्रीय विधायक दीपचंद खेरिया ने फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया। उद्घाटन अवसर पर विधायक एवं अन्य अतिथियों ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख, समृद्धि और शांति की कामना की।
21 वर्षों से निरंतर जारी है जनसेवा की परंपरा
विधायक खेरिया के निजी सहायक सुनील कांत गोल्डी ने बताया कि ग्राम जाटका में यह कांवड़ सेवा शिविर पिछले 21 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है। सावन के पवित्र माह में हरिद्वार से जल लेकर लौटने वाले शिवभक्त कांवड़िए इस मार्ग से गुजरते हैं। कांवड़ियों की थकान मिटाने, उनके विश्राम, भोजन व सेवा-सत्कार के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया जाता है।
ग्रामीणों ने निभाई सहभागिता
शिविर के शुभारंभ अवसर पर करण सिंह, किशोर खेरिया, नंदलाल खेरिया, जसवंत खेरिया, योगेश कुमार, कमल सिंह, अनिल कुमार, हवा सिंह खेरिया, सुधीर खेरिया, महावीर खेरिया और राजू खेरिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। सभी ग्रामीणों ने मिलकर शिवभक्तों की निष्काम सेवा का संकल्प दोहराया।

