संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ अभियान को लेकर काग्रेस की बड़ी बैठक 7 अप्रेल को, विधायक प्रमोद भाया सहित वरिष्ठ नेताओं की रहेगी मौजूदगी
अंता ( शफीक मंसूरी) प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार संगठन बढ़ाओ, प्रजातंत्र बचाओ अभियान के तहत अंता नगर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक मंगलवार 7 अप्रैल को दोपहर 3 बजे कृष्णा मैरिज गार्डन अंता में आयोजित की जाएगी। नगर अध्यक्ष ललित गालव व ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश सुमन मिर्जापुर नेजानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में पंचायती राज
एवं नगर निकाय चुनावों को टालने तथा सरकार की किसान विरोधी नीतियों के विरोध में यह महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को
जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाना तथा आगामी गतिविधियों की ठोस रणनीति तैयार करना है। बैठक में स्थानीय विधायक एवं पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया, जिलाध्यक्ष हंसराज मीणा, डीसीसी प्रभारी मीनाक्षी चन्द्रावत एवं सह प्रभारी संदीप पुरोहित विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उनके मार्गदर्शन में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और कांग्रेस की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही ब्लॉक एवं नगर स्तर पर संगठन
विस्तार, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन और स्थानीय मुद्दों को लेकर विशेष कार्ययोजना बनाई जाएगी। बैठक में अंता नगर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारी, जिला प्रमुख एवं प्रधान प्रत्याशी, जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य एवं प्रत्याशी, सहकारी संस्थाओं के पदाधिकारी, पीसीसी सदस्य, सरपंच, वार्ड पंच, पार्षद, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी तथा कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

