नगर कांग्रेस कमेटी तखतगढ ने केक काटकर मनाया सीएम गहलोत का जन्मदिन: दी बधाईयाँ

May 3, 2023 - 16:21
 0
नगर कांग्रेस कमेटी तखतगढ ने केक काटकर मनाया सीएम गहलोत का जन्मदिन:  दी बधाईयाँ

तखतगढ (पाली, राजस्थान/ बरकत खान) बुधवार को नगर कांग्रेस कमेटी तखतगढ के तत्वावधान में सीएम अशोक गहलोत का 73वाँ जन्म दिवस केक काटकर मनाया।  नगर कांग्रेस कमेटी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता खुर्शीद कुरैशी ने बताया कि सुबे के मुख्या गहलोत के 73 वे जन्म दिवस के उपलक्ष में पूर्व नगर अध्यक्ष भंवर मीना,पार्षद विक्रम खटीक ने एक किलो का केक काटकर जन्मदिन मनाने का निश्चय किया था, इसी के तहत डाक बंगला परिसर में नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओ एवम पदाधिकारियो ने उपस्थित होकर इस शुभ दिवस को यादगार बनाने के लिए नगर के विभिन्न मौहल्लो में पक्षिथो के लिए परींडे बांधे जिससे गर्मी के मौसम में पक्षियो की हलक तर होगी।  माननीय मुख्यमंत्री के जन्म दिवस को तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत मनाया जायेगा, गुरुवार को बालिका विधालय में फलाहार करवाया जायेगा, एवं शुक्रवार को बेसहारा मुक पशुओ को हरा चारा खिलाया जायेगा। इस मौके पर पूर्व नगर अध्यक्ष भंवर मीना, पार्षद विक्रम खटीक, पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष भोमाराम मीणा, पार्षद सुरज वाल्मीकी, पूर्व पार्षद कानाराम प्रजापत,बरकत सिलावट, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष सुरेश मकवाना, मीडिया प्रभारी रमेश माली, रामचंद्र जीनगर , पार्षद प्रतिनिधी मनिष परिहार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................