सडक दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सभी विभाग समन्वय से करें कार्य -एडीएम

Dec 30, 2025 - 13:46
 0
सडक दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सभी विभाग समन्वय से करें कार्य -एडीएम
भरतपुर,(कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) सडक सुरक्षा समिति की बैठक मंगलवार को अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन घनश्याम शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। जिसमें सभी संबंधित विभागों को आकस्मिक दुर्घटनाओं को रोकने में विभागीय दायित्व निर्वहन हेतु निर्देशित किया गया।
अतिरिक्त कलक्टर ने कहा कि आकस्मिक दुर्घटनाओं को रोकने के लिये सभी विभाग पूर्ण जिम्मेदारी के साथ कार्य कर अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग पर होने वाली सडक दुर्घटनाओं को रोकने के लिये गति सीमा कर पालना, ट्रेक्टर-ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर लगाने, अवैध कटों को वेरिकेटिंग लगाकर बंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एवं राज्य मार्गों पर आवारा पशुओं को नियमित पकडने के लिए गश्तीदल को सक्रिय रखा जाये। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग के आसपास किये गये अतिक्रमण को पुलिस से समन्वय कर हटवायें। 
अतिरिक्त कलक्टर ने निर्देशित किया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रभावी पैट्रोलिंग करते हुये सडक किनारे खडे होने वाले वाहनों के खिलाफ चालान की कार्यवाही करें। उन्होंने नगर निगम क्षेत्र में हाईवे पर लगाई गई ट्रेफिक लाईट को शुरू करवाने, सभी हाईवे एवं स्टेट हाइवे पर रोड़ मार्किंग की सफेद पट्टी को दुरूस्त रखने के निर्देश दिये ताकि कोहरे के समय दुर्घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने सभी टोल बूथों पर एम्बूलेंस खड़ी रखना अनिवार्य करने के निर्देश दिये ताकि दुर्घटना की स्थिति में घायलों को समय पर मदद मिल सके। उन्होंने कंजोली लाइन के आरओबी एवं रारह आरओबी पर लगने वाले जाम की समस्या का स्थाई हल करते हुए आवश्यक मरम्मत कार्य कराने के निर्देश दिये। अधीक्षण अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग वृद्धिचंद मीना ने गत बैठक में लिए गये निर्णयों एवं सड़क सुरक्षा के बारे में उठाये गये कदमों की जानकारी दी। 
हाइवे पर निराश्रित गौवंश की सूचना दे सकेंगे-
राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैठे निराश्रित गौवंश के कारण कोहरे के समय संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग के टोल फ्री नम्बर 1033 पर अथवा महवा से सेवर के मध्य के लिए 7409100417, भरतपुर से आगरा के लिए 9694098860 मोबाइल नम्बरों पर सूचना दी जा सकेगी। हाइवे गश्तीदल दल समय पर पहुंचकर निराश्रित गौवंश को हटाने का कार्य करेंगी। 
इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक ट्रेफिक नरेन्द्र कुमार, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी इन्दू मीना, अधिशाषी अभियन्ता सानिवि महेश शर्मा, उप प्रबंधक एनएचआई हिमांशु मीना सहित एनएचआई के अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................