जयकारों के संग तलेटा धाम के लिए रवाना हुआ धार्मिक संघ: बाबा रामदेव और खीमज माता के दर पहुंचेंगे श्रद्धालु
तखतगढ़ (बरकत खां)। समीपवर्ती कोसेलाव गांव से जालोर जिले के तलेटा स्थित सुप्रसिद्ध बाबा रामदेव एवं खीमज माता मंदिर के लिए दर्शनार्थियों का एक विशाल संघ ट्रैक्टरों के काफिले और गगनभेदी जयकारों के साथ रवाना हुआ। श्रद्धालुओं का यह दल करीब एक दिन की यात्रा पूरी कर तलेटा धाम पहुंचेगा।
संघ के प्रमुख सदस्य पोकर भाई माली ने बताया कि तलेटा धाम की यह यात्रा स्थानीय समाज के लिए धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण आयोजन है। इसके माध्यम से समाज बंधु सामूहिक रूप से अपनी आस्था और परंपराओं से जुड़ते हैं। यात्रा के दौरान मार्ग में पड़ने वाले विभिन्न गांवों में ग्रामीणों द्वारा संघ का भावुक और भव्य स्वागत किया गया, जहां जगह-जगह जलपान और विश्राम की व्यवस्थाएं की गईं।
संघ में यह समाज बंधु रहे मौजूद: धार्मिक यात्रा के दौरान मंगल भाई, वनाराम, धन्नाराम, महेंद्र भाई, कांतिलाल, रमेश कुमार, भेराराम, गणेशाराम, पोकरराम, पुनाराम, विमल भाई, मनीष, मदन भाई, छगनलाल और भरत भाई सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु मौजूद रहे। पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।

