अर्रूवा में ग्राम साथिन ने जाजम बैठक कर महिलाओं को दी विभिन्न योजनाओं की जानकारी

Sep 3, 2025 - 14:40
 0
अर्रूवा में ग्राम साथिन ने जाजम बैठक कर महिलाओं को दी विभिन्न योजनाओं की जानकारी

कठूमर (दिनेश लेखी) ग्राम पंचायत अर्रुवा में मंगलवार को महिला अधिकारिता विभाग की ग्राम साथिन कुसुमलता चौधरी ने जाजम बैठक का आयोजन किया गया। 
महिला अधिकारिता विभाग की ग्राम साथिन कुसुमलता चौधरी ने उपस्थित महिलाओं को बैठक बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, सेनेटरी नैपकिन, स्वच्छता, प्रशिक्षण व कौशल संवर्धन योजना, आरएससीआईटी में बालिकाओं के लिए निःशुल्क आधारभूत कंप्यूटर प्रशिक्षण, उद्यम प्रोत्साहन योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना, कालीबाई भील उड़ान योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की जानकारी प्रदान की गई।

बैठक के उद्देश्य: 

  • जागरूकता फैलाना: स्वास्थ्य, स्वच्छता, महावारी स्वच्छता प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी देना। 
  • सामाजिक कुरीतियों का समाधान: बाल विवाह, कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए चर्चा करना। 
  • सरकारी योजनाओं की जानकारी: महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे मिशन शक्ति, उड़ान योजना, कौशल संवर्धन योजना आदि के बारे में बताना। 
  • महिला सशक्तिकरण: महिला अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सशक्त बनाना

उल्लेखनीय हैं कि जाजम बैठक एक ग्राम-स्तरीय सभा होती है, जो मुख्य रूप से महिलाओं को जागरूक करने और सशक्त बनाने के लिए आयोजित की जाती है, जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता या 'साथिन' महिलाओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता, बाल विवाह रोकथाम, विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे उड़ान योजना और मिशन शक्ति आदि के बारे में जानकारी देती हैं। इन बैठकों में लोकगीत और प्रश्नोत्तरी सत्रों के माध्यम से विषयों को सरल और प्रभावी ढंग से समझाया जाता है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................