तखतगढ़ नगर पालिका उपाध्यक्ष चुनाव मंगलवार को: लोक सूचना जारी, कल ही होगा नामांकन, मतदान और परिणाम

Sep 21, 2026 - 19:50
 0
तखतगढ़ नगर पालिका उपाध्यक्ष चुनाव मंगलवार को: लोक सूचना जारी, कल ही होगा नामांकन, मतदान और परिणाम

तखतगढ़ नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के चुनाव की प्रशासनिक तैयारियाँ पूरी, मंगलवार को तय होगा उपाध्यक्ष

तखतगढ़ (बरकत खां): तखतगढ़ नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए प्रशासनिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मंगलवार, 22 सितंबर को उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए रिटर्निंग अधिकारी पूरण कुमार द्वारा लोक सूचना जारी कर दी गई है।

अधिनियम की धाराओं के तहत जारी हुई सूचना

रिटर्निंग अधिकारी पूरण कुमार ने बताया कि राजस्थान नगरपालिका अधिनियम 2009 की धारा 43 एवं राजस्थान नगरपालिका (निर्वाचन) नियम 1994 के नियम 79 के तहत नियम 80 के अनुसार लोक सूचना जारी की गई है। चुनाव प्रक्रिया के लिए निर्वाचित सदस्यों की बैठक नगर पालिका कार्यालय तखतगढ़ के सभागार में सुबह 10:00 बजे आयोजित की जाएगी।

उपाध्यक्ष चुनाव का पूरा शेड्यूल (22 सितंबर):

  • नामांकन दाखिल करना: सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे तक (उम्मीदवार या प्रस्तापक द्वारा तखतगढ़ पालिका सभागार में)।

  • नामांकन पत्रों की जांच (संवीक्षा): सुबह 11:30 बजे से।

  • नाम वापसी: दोपहर 2:00 बजे तक (उम्मीदवार को व्यक्तिगत रूप से रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष उपस्थित होना होगा)।

  • मतदान (आवश्यक होने पर): दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक।

  • मतगणना व परिणाम: मतदान समाप्ति के तुरंत बाद पालिका परिसर में मतगणना होगी और 22 सितंबर को ही परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

तखतगढ़ पालिका परिसर में सुरक्षा और व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि पूरी चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................