सड़क मार्ग पर गिरे हुए पेड को नहीं उठाने से दुर्घटना होने की संभावनाए

Apr 5, 2026 - 14:41
 0
सड़क मार्ग पर गिरे हुए पेड को नहीं  उठाने से दुर्घटना होने की संभावनाए

राजगढ (अलवर/ अनिल कुमार गुप्ता) अलवर जिले टहला क्षेत्र मे अलवर-दौसा राष्ट्रीय राजमार्ग गोलाकाबास पुलिस चौकी से महज 100 मीटर दूरी पर सड़क मार्ग पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित होना और प्रशासन की निष्क्रियता एक गंभीर सुरक्षा खतरा है। स्थानीय निवासी इस स्थिति से परेशान हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। तत्काल कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन से मांग है। गत दो दिन पहले तेज हवा और बारिश से एक बबूल का पेड़ टूटकर सड़क के आधे हिस्से पर गिर गया। जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवाजाही में परेशानी एवं वाहन चालकों के लिए खतरा मंडा रहा है।  जानकारी अनुसार तेज हवा और बारिश से बबूल का पेड़ टूटकर पिछले दो दिनों से  सड़क के बीचों बीच पड़ा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है मार्ग अवरुद्घ होने से  बाइक चालक एक्सीडेंट भी हुए है। दिन रात राहगीर और वाहन चालकों के लिए खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि 181 पर कंप्लेंट भी की गई लेकिन अवरुद्घ सड़क मार्ग से अभी राहत नहीं मिली। ग्रामीणों व वाहन चालकों ने तत्काल कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन से मांग की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................