बड़ी दुदनी में पेयजल संकट: समय पर जलापूर्ति नहीं होने से ग्रामीण परेशान;

Nov 29, 2026 - 17:57
 0
बड़ी दुदनी में पेयजल संकट: समय पर जलापूर्ति नहीं होने से ग्रामीण परेशान;

बाली (बरकत खान)। उपखंड क्षेत्र के बड़ी दुदनी गांव में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था चरमरा गई है। जलदाय विभाग द्वारा सही समय पर और पूरे गांव में पानी नहीं छोड़े जाने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने अब बड़ी दुदनी ग्राम पंचायत पर धरना देने और विभागीय अधिकारियों को मौके पर बुलाने का ऐलान किया है। ग्रामीणों का कहना है कि अभी गर्मी का मौसम दूर है, लेकिन वर्तमान में ही जल संकट उत्पन्न हो गया है।

मामले की जानकारी देते हुए बड़ी दुदनी सरपंच बलवंत सिंह चौहान ने विभाग की कार्यशैली पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने दो टूक कहा कि लंबे समय से जलापूर्ति व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है, लेकिन अब जलदाय विभाग की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सरपंच चौहान ने कहा कि पेयजल आमजन की मूलभूत आवश्यकता है, इसलिए विभाग इसे गंभीरता से ले और व्यवस्था को जल्द दुरुस्त करे। उन्होंने बिना किसी अनावश्यक देरी के वार्डवार निर्बाध व समयबद्ध जलापूर्ति सुनिश्चित करने तथा पेयजल संबंधी शिकायतों का त्वरित समाधान करने की मांग की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है