पर्यावरण जागरूकता के उद्देश्य से एक व्यक्ति एक पौधा मिशन द्वारा पौधा -रस्म कार्यक्रम आयोजित

Aug 29, 2025 - 12:44
 0
पर्यावरण जागरूकता के उद्देश्य से एक व्यक्ति एक पौधा मिशन द्वारा पौधा -रस्म कार्यक्रम आयोजित

सुमेरपुर (पाली) बरकत खा 

सुमेरपुर उपखण्ड के बलाना गांव में 51 वर्ष के बाद आयोजित ऐतिहासिक भव्य समुंदर मंथन के अवसर पर एक व्यक्ति एक पौधा मिशन द्वारा पौधा -रस्म कार्यक्रम आयोजन किया गया। सेवानिवृत प्रधानाध्यापक रावाराम परमार ने बताया कि नवाचार के तौर पर पर्यावरण जागरूकता के उद्देश्य से समारोह में गादिपति महंत श्री श्री 1008 संत श्री रामनाथ महाराज खंदरा, राष्ट्रीय पर्यावरण ब्रांड एंबेसडर पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश‌ कुमावत,पन्नालाल वेराजेतपुरा ने कार्यक्रम में शिरकत की। साथ ही  संतो के सानिध्य में दंपति पुजा - डॉ.राजकिशन को 21 औषधीय व छायादार पौधे लगाने का संकल्प लिया।संत श्री रामनाथ महाराज खंदरा ने कहा कि कोई भी प्रसंग हो या उत्सव पौधा -रस्म अनिवार्य प्रथा है। डॉ राज किशन व राजरतन ने संतो का माला पहनाकर स्वागत किया।आयोजकों को अपराजिता व तुलसी के पौधे भेंट किए । कार्यक्रम में आयोजक धर्मी देवी - रावा राम परमार , पूजा - डॉ. राजकिशन , अरवीना- राजरतन परमार , काव्यांश, विवान ,गीता - प्रवीण भाटी सहित आयोजक परिवार ने उपस्थित लोगों का धन्यवाद किया ।कार्यक्रम में तुलसी सिंह,चमनाराम,कपुराराम सहित ग्रामीण उपस्थित रहे। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................