भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भरतपुर का वैर में हुआ जोरदार स्वागत

Mar 20, 2023 - 18:54
Mar 20, 2023 - 20:59
 0
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष  भरतपुर का वैर में हुआ जोरदार स्वागत

वैर ,भरतपुर(कौशलेंद्र दत्तात्रेय)

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सौरभ फौजदार ताखा का पहली बार वैर आगमन पर शुंभम ठाकुर अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा शहर अध्यक्ष के नेतृत्व में माला साफा श्री श्री 1008बाबा मनोहर दास जी महाराज की प्रतीक चिन्ह देकर जोरदार स्वागत सम्मान किया साथ ही युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजेश चौधरी जी जिला मंत्री सोनू चौधरी मण्डल अध्यक्ष चिकसाना हरदीप चौधरी जी का भी स्वागत सम्मान किया। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सौरभ फौजदार ताखा  ने बताया कि आने वाले चुनाव में भरतपुर जिले की 7 विधानसभा की 7 विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी का झंडा लहराएगा। क्यों कि जनता कांग्रेस के राज ऊब चुकी है। कांग्रेस राज में आम आदमी सुरक्षित महसूस नहीं है।आये दिन चोरी, गुंडागर्दी, हत्या जैसे अपराध आम बात हो गई है। स्वागत सम्मान कार्यक्रम में राजू गुर्जर ,राहुल चौबदार ,हेमंत कश्यप ,नवीन धाकड, सचिन गहलोत, अमन कश्यप, प्रणव गोयल, संतोष सोनी, सोनू ठाकुर, राम हरी, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow