मुख्यमंत्री गहलोत 15 जून को आएंगे सिकरी :प्रशासन जुटा तैयारियों में

Jun 6, 2023 - 19:46
Jun 8, 2023 - 08:31
 0
मुख्यमंत्री गहलोत 15 जून को आएंगे सिकरी :प्रशासन जुटा तैयारियों में

भरतपुर,राजस्थान

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत नगर विधानसभा क्षेत्र के सीकरी कस्बे में 15 जून को आएंगे जहां वह एक बड़ी किसान सभा को संबोधित करेंगे इसके साथ ही मुख्यमंत्री गहलोत नगर विधानसभा में हुए विकास कार्यों का भी शिलान्यास करेंगे।
नगर विधानसभा से विधायक वाजिब अली ने बताया कि मुख्यमंत्री का नगर विधानसभा में चुनावी दौरा है साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में भी मुख्यमंत्री गहलोत नगर विधानसभा में नहीं आए थे उन्होंने नगर विधानसभा में विकास कार्यों की काफी सौगात दी है।
नगर विधानसभा क्षेत्र की जनता मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का धन्यवाद देना चाहती है 15 जून को मुख्यमंत्री को धन्यवाद देने के लिए यहां भारी जन सैलाब उमडेगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत  यहां विशाल किसान सभा को संबोधित करेंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................