बूथ लेवल अधिकारियों का प्रशिक्षण 258 अधिकारियों को 3 से 17 जुलाई तक मिलेगा प्रशिक्षण,मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया पर फोकस
वैर भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय)
उपखंड वैर में बूथ लेवल अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भरतपुर द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार विधानसभा वैर में कुल 258 बूथ लेवल अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। बूथ लेवल अधिकारियों का प्रशिक्षण 3 जुलाई से 17 जुलाई तक चलेगा। प्रशिक्षण में 3,4,7,9,14 और 15 जुलाई को सत्र आयोजित किए जाएंगे। प्रशिक्षण में अधिकारियों को 50-50 के बैच में प्रशिक्षित किया जा रहा है।3 जुलाई को तहसील कार्यालय भुसावर एवं 4 जुलाई को पंचायत समिति वैर में प्रशिक्षण दिया गया। जिला स्तर से नियुक्त मास्टर ट्रेनर्स भरत सिंह व्याख्याता एवं रुपेन्द्र सिंह व्याख्याता ने प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में बूथ लेवल अधिकारियों की नियुक्ति, उनके दायित्व और दंडात्मक प्रावधानों की जानकारी प्रदान की गई। वोटर हैल्पलाइन एप की कार्यप्रणाली, फील्ड में कार्य करने का तरीका और फार्म 6,7 व 8 भरने की प्रक्रिया समझाई गई।निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपखंडाधिकारी सचिन यादव ने प्रशिक्षण का पर्यवेक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।अगला प्रशिक्षण 7 जुलाई को पंचायत समिति वैर के मीटिंग हाल में आयोजित किया जाएगा।