कांग्रेस विधायक जौहरीलाल मीना के ऊपर लगा सरकारी सम्पत्ति के दुरुपयोग करने का आरोप: राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

सरकारी कर्मचारीगणो को घर बुलाकर खुद की सरसो अपने निजी गोदाम पर ही सरकारी मण्डी के बारदानो मे बेचकर कानून के उल्लंघन करने का लगाया आरोप

Jul 11, 2023 - 20:38
 0
कांग्रेस विधायक जौहरीलाल मीना के ऊपर लगा सरकारी सम्पत्ति के दुरुपयोग करने का आरोप: राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

रैणी  (अलवर, अलवर/ महेश चन्द मीना)भारतीय जनता पार्टी अलवर के किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गोवर्धन सिंह सिसोदिया के नेतृत्व मे मंगलवार को सैकडो की संख्या मे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम राजगढ-लक्षमणगढ विधायक जौहरी लाल मीना के खिलाफ ज्ञापन लिख कर रैणी उपखण्ड़ अधिकारी प्रतिनिधी को सौपा। 
ज्ञापन मे लिखा गया है कि कांग्रेस विधायक जौहरीलाल मीना के घर पर राजफैड़ के अधिकारियो के द्वारा विधायक की निजि गोदाम पर सरकारी बारदानो मे सरसो भर कर तुलवाई जा रही है और पल्लेदार भी राजगढ़ सरकारी क्रय विक्रय मंडी से ही बुलवाये गये थे।
सभी बीजेपी कार्यकर्ताओ ने एक आवाज मे विधायक को बर्खास्त करने की मांग की क्योंकि विधायक द्वारा पद का दुरुपयोग करते हुए अपने घर पर सरकारी कर्मचारीगणो को बुलाकर  सरकारी क्रय विक्रय मण्डी प्रक्रिया से अपनी खुद की सरसो की खरीद करवाना कानून का घोर उल्लंघन है  इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओ ने 1975 मे इन्दिरा गांधी ने अपने चुनाव मे सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया था जिसे इलाहाबाद हाई कोर्ट व बाद मे सुप्रिम कोर्ट ने बर्खास्त किया था और देश मे आपातकाल लगाया था उसी के नियमानुसार जौहरीलाल मीना को भी बर्खास्त कर देना चाहिए।  उधर राजगढ़ कृर्षी उपज मंड़ी के अधिकारियो के द्वारा किसानो को बारदाने की कमी बता कर किसानो की सरसो तुलवाने मे असमर्थता बता कर वापिस सरसो की जिन्स को वापस भिजवाई जा रही है। 
गरीब किसान की सरसो बरसात के मौसम मे भी फसल के समर्थन मुल्य पर खरीद नहीं होने से फसल सरसो जिन्स खराब हो रही है जबकि केन्द्र सरकार द्वारा किसान हित मे फसल  के लिए अनेको योजनाएं चलाई हुई है। सभी भाजपाईयो ने इन भ्रष्ट अधिकारियो के खिलाफ राज्यपाल से सख्त से सख्त कार्रवाही करने की मांग की है।
बीजेपी कार्यकर्ताओ ने मांग नही माने जाने पर बडा आन्दोलन करने की चेतावनी भी दी है। इस दौरान रैणी मण्डल अध्यक्ष राकेश शर्मा , पूर्व प्रधान देवकरण मीना , जिलाउपाध्यक्ष प्रेमनाथ धामानी , भाजपा नेता पूर्व प्रत्याशी विजय समर्थलाल ,एसटी मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉक्टर श्यामसुन्दर मीना , सुनीता मीना (पूर्व प्रत्याशी व मण्डल सदस्य) , एडवोकेट शिवलाल मीना, भागशाली सैनी, पाल सिंह नरूका, बादल सैन, बिरमसिंह, रामनिवास मूंडीया, रामसिंह दिनकर, कप्तान सिंह सहित सैकडो भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है