पुर में दरारों से हुए नुकसान में शेष रहे सर्वेसुदा भूखंडो की लोटरी निकले जाने की मांग

Mar 20, 2023 - 19:20
Mar 20, 2023 - 20:45
 0
पुर में दरारों से हुए नुकसान में शेष रहे सर्वेसुदा भूखंडो की लोटरी निकले जाने की मांग

भीलवाड़ा : राजकुमार गोयल  

पुर उपनगर पुर नगर विकास न्यास द्वारा दरारों से पीड़ित पुर वासियों को नया पुर में आवंटित भूखंडों के आवेदन एवं पट्टे जारी करने हेतु पांच दिवसीय कैंप में उपस्थित जिलाधीश आशीष मोदी को राष्ट्रीय मानवाधिकार पर्यावरण सुरक्षा एवं भ्रष्टाचार निवारण संगठन द्वारा युवा जिला अध्यक्ष मुकेश सोनी के नेतृत्व में ज्ञापन दिया जाकर नगर विकास न्यास द्वारा सर्वे सुदा शेष रहे 3683 मकान वालों को लॉटरी में शामिल कर भूखंड आवंटित किए जाने की मांग कि एवं अब तक सर्वे में शामिल नहीं हुए मकानों के नुकसान का सर्वे कर नुकसान के अनुसार लॉटरी में शामिल कर भूखंड आवंटित किए जाने की मांग की गई।

ज्ञापन देते समय प्रदेश सचिव प्रेम शंकरआचार्य , जिला संरक्षक प्रेम कुमार विश्नोई, सत्यनारायण व्यास,जिला उपाध्यक्ष महावीर सेन, सुरेश तिवारी, जिला सचिव भंवर लाल जाट, युवा जिला उपाध्यक्ष सुनील टेलर सहित कई पदाधिकारी वह सदस्य उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow