धोलेट का पहाड रात्रि में फिर दहाड मारकर ढह गया,डम्फर,मशीन चालक दबा

Jun 2, 2022 - 05:39
Jun 2, 2022 - 06:26
 0
धोलेट का पहाड रात्रि में फिर दहाड मारकर ढह गया,डम्फर,मशीन चालक दबा

पहाड़ी / भगवान दास  :- नांगल क्रशर जॉन के घोलेट में मंगलवार रात्रि को खनन करते समय मेंं पहाड़ भरभरा कर ढह गया है। जिसमें एक पोकलीन मशीन ऑपरेटर सहित एक डम्फर दब गया है।सूचना पर रात्रि को पुलिस ने मोके पर पहुचकर ग्रामीणो  की सहायता से पोकलीन चालक को घायल अवस्था में निकाल  लिया है ।जिसका  उपचार अलवर में जारी है।जो खतरे से बाहर बताया गया है। 
     धोलेट मेंं इकबाल नाम के  व्यक्ति की देखरेख  में रात्रि में खनन कार्य किया जा रहा था।जिसमें आसिफ पुत्र अख्तर निवासी  फुलवास थाना तिजारा अलवर पोकलीन मशीन ऑपरेटर काम कर रहा था। उसके समीप डम्फर भी खडा हुआथा। पास एक बाइक भी खडी थी।रात्रि करीब ११ बजे अचानक खान भरभरा कर ढह गई। जिसमें पोकलीन सहित चालक व डम्फर दब गए हे।

सूचना पर पहाडी पुलिस के थाना प्रभारी शिवलहरी मीणा मय पुलिस जाप्ते के मोके पर पहुचकर ग्रामीणो की सहायता से बचाव का कार्य शुरू कर दिया  गया। मौके  पर मोजूद सभी अल्लाहा का शुक्रीया कर दुआ मांग रहा था कोई मन ही मन में गुणगुणा कर  चालक के कुशलता के लिए मालिक से दुआ मांगने लगा हुआ था कोई बचाव कार्य में जुट गया।करीब साढे तीन घंटे की मशक्त के बाद चालक को गम्भीर घायल अवस्था में निकाल लिया। जिसे उपचार के लिए अलवर ले गए है। बुधवार सुबह खनिज विभाग के एमई रामनिवास मंगल,  फोरमेन वीरेन्द्र सिह,एस.डी.एम संजय गोयल के साथ खान का निरीक्षण करने मौके पर पहुचे। सूचना पर डीग के पुलिस अधिक्षक रधुवीर सिह कविया ने थाने पहुचकर जानकारी हासिल की है। निरीक्षण में खनिज विभाग  को लीज नम्बर ३९२ व ३८९ में खान का ढहना पाया गया है। मलवे के अन्दर डम्फर व पोकलीन मशीनसमाचार लिखे जाने तक दबी हुई थी। पूछताछ में किसी मजदूर के दबे होने के सम्भावना व्यक्त नही  की है।
  ज्ञात रहे की अवेध खनन के चक्कर में माफियाओ ने वेध लीजो मे  बोर्ड व वृक्षारोपण व पिल्लर आदि का पालन नही किया हुआ है।  मोके पर ना तो वेध , अवेध का पता नही चल पाता है क्योकि वेध लीज धारको ने मोके पर ना तो पिल्लरो का पालन किया ना ही बोर्ड लगा रखे है। ना ही वृक्षारोपण कर रखा है। अवेध के लालच में कखनिज विभाग के नियमो की धज्जियॉ उडा रखी है।  खाली पडे स्थानो पर रसूखदारी के दम पर  अवेध खनन का ठेका देकर खनन कार्य कराया जाता है।खान ढहने के समय विहार ,उतरप्रदेश,आदि के मजदूर के दबने पर मामले के  रफा दफा  करने सभी जुट जाते है। गत दिनो इन्ही खानो की बगल में खनन करते समय  मजदूर विजय के दबने की घटना घटित हुइ्र्र थी। जिसकी बगल मेंं अवेध खनन होने के निशानात पाऐ गए।


  रामनिवास मंगल एम ई खनिज विभाग भरतपुर :- 
 धोलेट मे इकबाल नाम का व्यक्ति खनन कार्य करा रहा था अचानक खान ढह गई जिसमें पोकलीन का चालक आसिफ दब गया जिसे पुलिस ने ग्रामीणो  की सहायता से निकाल लिया है।जिसका उपचार अलवर मे चल रहा है सुबह एस.डी.एम सहाव के साथ मौका निरीक्षण किया गया। घटना लीज नम्बर३९२-३८९मे वेध लीज मे पाई गई। मोके पर पोकलीन मशीन व डम्फर दबा हुआ है। नियमानुसार कार्रवाही की जा रही हेै। -रामनिवास मंगल एम ई खनिज विभाग भरतपुर

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................