खेडा ब्राह्मण में जेसीबी की सहायता से शमशान भूमि से हटवाए 5 दर्जन लोगों के अतिक्रमण

Feb 8, 2022 - 19:33
 0
खेडा ब्राह्मण में जेसीबी की सहायता से शमशान भूमि से हटवाए 5 दर्जन लोगों के अतिक्रमण

ड़ीग (भरतपुर, राजस्थान/ पदम जैन) ड़ीग उप खंड के गांव खेडा ब्राह्मण में ग्राम पंचायत प्रशासन द्वारा जेसीबी की सहायता से गांव की शमशान भूमि से अतिक्रमण हटाए गए।  ग्राम पंचायत खेड़ा ब्राह्मण के सरपंच समय सिंह ने बताया है कि गांव खेड़ा ब्राह्मण में पिछले करीब 80 वर्षो से गांव के लगभग पांच दर्जन लोगों ने ब्राह्मणों के शमशान की करीब 6 बीघा भूमि पर गोंत वना कर गोबर बिटोरा आदि डालकर अतिक्रमण कर रखे थे। जिनको ग्राम पंचायत द्वारा चिंहित कर आपसी समझाइश और जन सहयोग से जे सी बी की सहायता से हटाकर शमशान भूमि को अतिक्रमणों से पूरी तरह मुक्त कराया गया है। उन्होंने बताया अब ग्राम पंचायत द्वारा शमशान भूमि का समतलीकरण कर सौंदर्यीकरण कराया जावेगा।
गौरतलब है की शमशान भूमि भारी अतिक्रमण के चलते गांव के लोगों को शवों के अंतिम संस्कार के दौरान अभी तक भारी परेशानी उठानी पड़ रही थी ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है