भीलवाड़ा में फूल माली समाज की ओर से चारभुजा नाथ का बेवाण धूमधाम से निकाला

Mar 22, 2023 - 22:52
Mar 22, 2023 - 23:03
 0
भीलवाड़ा में फूल माली समाज की ओर से चारभुजा नाथ का बेवाण धूमधाम से निकाला

भीलवाड़ा : राजकुमार गोयल                                              

 फुलेरिया माली समाज संपत्ति ट्रस्ट भीलवाड़ा की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी फाल्गुन अमावस्या पर श्री चारभुजा नाथ मंदिर कल्कि पुरा से चारभुजा नाथ जी का बेवान महाआरती व प्रसाद भोग लगने के बाद रथ में सवार होकर बैंड बाजों के अभिवादन में माणिक्य नगर माली खेड़ा क्षेत्र में भ्रमण किया इस अवसर पर चारभुजा नाथ ने बेवान में भक्तों व समाज बंधुओं को घर-घर जाकर दर्शन दिये,जगह-जगह पुष्प वर्षा कर के ,गुलाल खेलते हुए ,आरती उतार कर स्वागत अभिनंदन किया, भक्तजनों ने भ्रमण के दौरान चारभुजा नाथ के जयकारों व प्रभात फेरी के भजनों व ढोल पर झूमते हुए गुलाल खेली साथ ही क्षेत्र में स्थित श्री चारभुजा नाथ मंदिर माणिक्य नगर माली खेड़ा,चामुंडा माता जी के मंदिर ,पंचमुखी बालाजी मंदिर पर आरती उतार कर पूजा अर्चना की गई। समाजसेवियों ने श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह प्रसाद अल्पाहार वितरण किया ।बेवान  भ्रमण करते हुए मध्य रात्रि में पुनः निज मंदिर पहुंचा जहां महाआरती कर प्रसाद वितरण किया गया।

कार्यक्रम में  सभी वर्ग के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया व श्रद्धालु गीतों पर झूम उठे


अध्यक्ष दौलत माली,सचिव दिनेश माली कोषाध्यक्ष पुषालाल तुन्दवाल उपाध्यक्ष कालू नोकरी भेरू पटेल सहित शंभूलाल,कन्हैया लाल गढ़वाल,नारायण,मूलचंद,कैलाश,कालू मोरी,, कैलाश,सुमित,संपत,मुकेश गोयल,छगन रागसिया,पिंटू चुलिवाल,शम्भू पारेता,अनिल अलुदिया, सुरेश गुलगावा,बाबू तुंगरिया,राजेश पारेता,देवकरण,श्याम लाल रागसिया,काना गढ़वाल दुर्गालाल,ट्रस्टीगन व  पूर्व पार्षद उकार माली,नंदलाल पारेता,चांदु सांखला,भेरू गढ़वाल,मूलचंद समाज के गणमान्य व्यक्ति ,युवा व महिलाएं सहित सेकड़ो की संख्या में समाज जन ने उत्साह व उमंग से भाग लिया। कालू जी नोकरी ने बताया की ऐसा एतिहासिक बेवाण वर्षो बाद निकला और साथ ही बेवाण में पधारे सभी समाज जन और महिलाओ का आभार वक्त किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow