उदयपुर में कलयुगी मां ने गला दबाकर अपने ही बेटे को उतारा मौत के घाट, 3 दिन पहले बेटे का मनाया था जन्मदिन

Jul 30, 2023 - 22:20
Jul 30, 2023 - 23:52
 0
उदयपुर में कलयुगी मां ने गला दबाकर अपने ही बेटे को उतारा मौत के घाट, 3 दिन पहले बेटे का मनाया था जन्मदिन

उदयपुर।(मुकेश मेनारिया)

उदयपुर में रविवार सुबह दिल दहलाने वाली एक खबर सामने आई है। जहां पर एक मां ने अपने 14 साल के बेटे की गला गोटकर हत्या कर दी। आरोपी मां 5 सालों से मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। आरोपी महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मृतक के पिता दीपक पारीख ने अम्बामाता पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि हत्या के वक्त वो पत्नी मनीषा और बेटे पुरजन्य को छोड़कर मॉर्निंग वॉक पर गया था। तभी मानसिक रूप से परेशान चल रही पत्नी ने बेटे को कपड़े सुखाने की रस्सी से बांधकर मौत के उतार दिया। जब वापस आया तो घर के गेट अंदर से बन्द थे। पड़ोसियों की मदद से परिजन बालकनी का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो मनीषा आराम से बैठी हुई थी। महिला से थोड़ा दूर ही बेड पर बेटे का शव पड़ा था, जिसके गले पर भी कई निशान थे। बेड के पास 2 रस्सियों के टुकड़े भी पड़े हुए थे।
मौके पर पहुंचे अंबामाता थानाधिकारी हनवंत सिंह राजपुरोहित समेत पुलिस ने शव को एमबी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है। आरोपी महिला का 2018 से मानसिक दिक्कतों के चलते अस्पताल में भी इलाज चल रहा था। इस मामले पर फिलहाल मृतक के परिजन कुछ भी बोलने से बच रहे है। मृतक पुरजन्य पारीख (वैष्णव) का 3 दिन पहले ही बर्थडे मनाया था। थानाधिकारी हनवंत सिंह ने बताया कि महिला से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में जरूरत लगने पर मनोरोग विशेषज्ञ की मदद ले सकते हैं। प्राथमिक तौर पर महिला ने हत्या की बात स्वीकार की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................