भारतीय जनता पार्टी के एक दिवसीय बूथ सशक्तिकरण अभियान कार्यशाला का हुआ आयोजन

Apr 5, 2023 - 19:19
Apr 5, 2023 - 20:32
 0
भारतीय जनता पार्टी के एक दिवसीय बूथ सशक्तिकरण अभियान कार्यशाला का हुआ आयोजन

 रितीक शर्मा गोलाकाबास(अलवर)

गोलाकाबास कस्बे स्थित सरसा देवी मंदिर परिसर में दोपहर करीब 2 बजे थानागाजी विधानसभा क्षेत्र के पांच मंडलों के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की भारतीय जनता पार्टी  बूथ सशक्तिकरण अभियान कार्यशाला का आयोजन भाजपा प्रदेश संगठन में जनसंपर्क विभाग के संयोजक एवं सोमकांत शर्मा एवं टहला भाजपा मंडल अध्यक्ष रामराय शर्मा के नेतृत्व में  संपन्न हुई।
कार्यशाला में भाजपा जिला महामंत्री रामोतार चौधरी ने उपस्थित मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को पार्टी के कार्य करने को लेकर धन्यवाद देते हुए संगठन को मजबूत बनाए जाने हेतु बूथ स्तर पर शक्ति संयोजक इत्यादि के बारे में विस्तार से बताया तथा उनके दायित्व और कर्तव्य को समझाते हुए कार्यकर्ताओं से सुझाव मांगे जिसमें एक साथ सभी कार्यकर्ताओं ने कहा कि चुनाव से पहले व मतदान होने तक कार्यकर्ता लग्न से पार्टी के लिए दिन रात मेहनत करते है।
लेकिन चुनाव के बाद संगठन व विजेता भूल जाते हैं कार्यकर्ताओं को मान सम्मान तक नहीं मिल पाता है। इसी के साथ कार्यकर्ताओं ने कहा कि नए पुराने सभी कार्यकर्ताओं को मान सम्मान मिलना  चाहिए चुनाव के बाद भी कार्यकर्ताओं की हालचाल जानने चाहिए  इस दौरान  क्षेत्रवासियो ने समाजसेवी एवं जिला पार्षद प्रतिनिधि श्रीकांत सैदावत का माला व साफा पहनाकर जोरदार स्वागत सम्मान किया

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश पर्यवेक्षक ब्रजेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार पंडा, जिला मंत्री अर्चना सिंह, जिला मंत्री हरिशंकर खंडेलवाल, सहकारिता के सह संयोजक सुनील कुमावत, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक प्रतापगाड़िया, प्रदेश के  टहला मंडल अध्यक्ष रामराय शर्मा, सी आर मीना कमिश्नर, भाजपा नेता महंत प्रकाश दास, मंडल अध्यक्ष कमल किशोर शेट्टी, मंडल अध्यक्ष हरीश पायला, अध्यक्ष मंडल राकेश कुमार मीना, अभिषेक मिश्रा, ईश्वर मल शर्मा,राजेंद्र अग्निहोत्री, सुखपाल मीना, विकास शर्मा, बनवारी प्रजापत, गिर्राज प्रसाद शर्मा, मामराज गुर्जर, अमित धौलान, हेमंत कुमार भट, सचिन विशिष्ट,रामोतार मूर्तिकार, सियाराम सैनी, आदि भाजपा के कई अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजिद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................