हाथों में तिरंगा लेकर दातागंज में निकले लोग: गूंजे भारत माता के जयकारे

Aug 6, 2022 - 21:21
 0
हाथों में तिरंगा लेकर दातागंज में निकले लोग: गूंजे भारत माता के जयकारे

बदायूँ (उत्तरप्रदेश) आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के तहत जन जागरूकता तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई। जिसमे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवको सहित नगर दातागंज के प्रतिष्ठित व्यापारी , समाजसेवी, भाजपा नेता, पदाधिकारियों  समेत पुलिस अधिकारी कर्मचारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर  यात्रा निकाली । तिरंगा रैली नगर दातागंज के अरेला तिराहे शाहजहांपुर , लखनऊ मार्ग दुर्गा देवी मंदिर से शुरू होकर समस्त नगर में पैदल भ्रमण करते हुए बदायूँ मार्ग मेन चौराहे तक पहुँची। बताते चले कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के तहत जन जागरूकता तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई। इस तिंरगा यात्रा के दौरान लोगों ने हर्षोल्लास पूरे उत्साह के साथ जोर शोर से भारत माता की जय के नारे लगाए। 15 अगस्त तक नागरिकों से अपने घर में तिरंगा लगाने की अपील की गई। वही नगर के प्रसिद्ध दवा विक्रेता एवं समाजसेवी पल्लव गुप्ता ने कहा कि जनमानस के मन में हमारे राष्ट्र एवं राष्ट्रीय ध्वज के प्रति प्रेम एवं श्रद्धा के भाव जागृत करने के लिए यह तिंरगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। आजादी का अमृत महोत्सव अभियान सफल बनाना है। भारत सरकार द्वारा देशव्यापी हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत नगर में हम सभी लोग तिंरगा यात्रा   निकालकर जन जागरण कर रहे है। 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा झंडा लगाना है। इस यात्रा के दौरान समस्तजन भारत माता की जय व वंदे मातरम के नारे जोर सोर से लगाते दिखे । यात्रा का समापन भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता के आवास पर हुआ जहां समस्तजनों को जल , मिष्ठान वितरण हुआ। रैली समापन पर युवा भाजपा नेता सचिन गुप्ता ने कहा कि हर नागरिक को इस अभियान के चलते अपने घर पर तिरंगा अवश्य लगाना चाहिए। यात्रा में शामिल बच्चों का उत्साह एवं देश के प्रति राष्ट्रप्रेम को देखते हुए उनकी प्रशंसा करतें हुए कहा कि यह बच्चे हमारे देश का भविष्य है। तिंरगा यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष के छोटे भाई अवनेश गुप्ता ,  आशा दीक्षित एडवोकेट , 
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संचालक असित गुप्ता , राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दातागंज व्यवस्था प्रमुख सत्यपाल गुप्ता , पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं प्रमुख बीज विक्रेता गौरव गुप्ता  , ब्रजेश कश्यप , डॉ० मुकेश शाक्य, डॉ० पुरुषोत्तम सरन, भाजपा नेता देवेश तोमर , भूपेंद्र कुमार ,  आदि लोग मौजूद रहे। वही तिंरगा यात्रा में कोतवाली पुलिस फोर्स के साथ तिंरगा हाथ मे लेकर वरिष्ठ पुलिस उपनिरीक्षक शिवेंद्र भदौरिया , कस्वा इंचार्ज हैंड कांस्टेबल हरीश कुमार साथ रहे।

रिपोर्ट:- शशि जायसवाल/ अभिषेक वर्मा

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है