राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद संघ ने मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Dec 22, 2022 - 18:39
 0
राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद संघ ने मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बानसूर (अलवर, राजस्थान/सोनू) राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद संघ ने मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी राहुल सैनी को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है। प्रधानाचार्यो ने बताया कि विद्यालय में लंबित प्रधानाचार्य पद की डीपीसी उप प्रधानाचार्य से की जानी थी। किंतु 8 माह बीत जाने के बावजूद भी पात्र उप प्राचार्य उपलब्ध होने के उपरांत भी नहीं की जा रही है जिससे विभाग में प्रधानाचार्य के पद रिक्त चल रहे हैं तथा पात्र शिक्षा अधिकारी अपने जायज हक से वंचित किए जाने के कारण हतोत्साहित हो रहे हैं जबकि लोक कल्याणकारी सरकार के मुखिया के रूप में मुख्यमंत्री के द्वारा कार्मिकों को समय से पदोन्नति देने के लिए वर्ष में दो बार डीपीसी का प्रावधान किया गया है लेकिन शिक्षा विभाग में प्रधानाचार्य डीपीसी नहीं की गई । प्रधानाचार्य डीपीसी उप प्रधानाचार्य से अतिशीघ्र करने को लेकर ज्ञापन सौंपा तथा 25 दिसंबर तक प्रधानाचार्य पीडीपीसी का कार्य शुरू नहीं किया जाता है तो राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद द्वारा जयपुर में शीतकालीन अवकाश में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी राजस्थान सरकार की होगी। इस मौके पर प्रधानाचार्य शकुंतला यादव, सपना यादव, नीरा यादव , योगेश कुमार, नाहर सिंह, रामपाल गुर्जर, आशानंद रोहिल्ला, दिनेश यादव, कृष्ण यादव, मुकेश कुमार मीणा सहित बड़ी संख्या में प्रधानाचार्य मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है