रुपवास: 30 लाख रुपए से भरा एसबीआई एटीएम उखाड़ कर ले गए चोर

Feb 20, 2023 - 18:13
 0
रुपवास: 30 लाख रुपए से भरा एसबीआई एटीएम उखाड़ कर ले गए चोर

वैर (भरतपुर, राजस्थान/ कौशलेंद्र दत्तात्रेय) रुपवास कस्वे के धौलपुर बस स्टैंड के निकट लगे हुए एसबीआई के 30 लाख रुपयों से भरे एटीएम को अज्ञात चोर उखाड़ कर ले गए। जिसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया ।जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार रविवार प्रातः एटीएम के निकट मौजूद दुकानदारों ने अपनी दुकान पर पहुंच कर देखा कि एटीएम की शटर व ताले टूटे हुए थे ।उसके अंदर कुछ भी मौजूद नहीं था ‌।लोगों ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। थाना अधिकारी भोजाराम मौके पर पहुंचे और एटीएम का निरीक्षण किया तो उसमें लगी हुई एटीएम मशीन गायब थी। एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे भी नीचे टूटे पड़े थे ।एटीएम के आसपास की अन्य दुकानों पर मौजूद सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो उसमें रात्रि करीब एक बजे अज्ञात चोर सब्बल के साथ एटीएम में घुसते दिखाई दिए।ये चोर करीब दो घंटे तक अन्दर ही एटीएम को तोडते रहे। कुछ देर पश्चात चोर बोलेरो कैंपर के साथ वहां पहुंचे और रस्सी की सहायता से एटीएम मशीन को खींचकर उखाड़ दिया। तथा मशीन को बोलेरो कैंपर में डालकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र वर्मा अनिल मीणा बयाना वृताधिकारी दिनेशचंद्र भी मौके पर पहुंचे।डॉग स्क्वायड व एमओबी टीम ने भी वहां लगे फिगर लिए।टीएसआई के सहायक मैनेजर महेंद्र सिंह ने एटीएम के साथ उसमें रखे 30 लाख4 हजार रुपए चोरी होने का मामला दर्ज करवाया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है