सचिन पायलेट बयाना पहुंचे: एक ही स्थल पर हुए 4 कार्यक्रम

Dec 9, 2022 - 07:59
 0
सचिन पायलेट बयाना पहुंचे: एक ही स्थल पर हुए 4 कार्यक्रम

भरतपुर (राजस्थान/ कौशलेंद्र दत्तात्रेय)  बयाना भरतपुर रोड पर हरनगर मोड़ के पास आज एक ही स्थान पर चार कार्य होते नजर आये। (1) धार्मिक, (2 )सामाजिक, (3 )सांस्कृतिक , और( 4 )राजनीतिक किए गए आयोजन । आपको बता दें कि तारीख 30 नवम्बर से कांग्रेस जिलाध्यक्ष शेर सिंह सूपा के मार्गदर्शन में  बड़े स्तर पर भागवत कथा का आयोजन किया गया । जिसका आज भण्डारा किया गया । जिसमें पिल्लू हलवाई के अनुसार  लगभग डेढ़ लाख लोगों ने पत्तल पर बैठ कर भोजन प्रसादी ग्रहण की है ।  वहीं दूसरी ओर सर्व समाज के 40 जोड़े वर वधू का विवाह संस्कार किया गया । जिसमें कन्या दान करने एवं इस आयोजन को देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी । वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम में हरीराम गुर्जर अलावडा़ वाले ने नल पुराण की कथा सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया । जिससे लोग स्थल पर ही जमें रहें ।  वहीं चौथा आयोजन कथा का प्रसाद लेने एवं वर वधूओं को आशीर्वाद देने आये सचिन पायलेट ने पहले भण्डारें का प्रसाद ग्रहण किया एवं वर वधूयों को आशीर्वाद दिया ।   जैसे ही सचिन पायलेट मंच पर पहुंचे , आते ही मंच राजनीति में तब्दील हो गया। वहां पर कांग्रेस पार्टी व सचिन पायलेट के जयकारों से पांडाल गुंजायमान हो गया । उन्होंने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेस पार्टी को वोट देकर जीताने वाले लोगों का धन्यवाद, एवं आगामी चुनावों में एक साथ मिलकर कांग्रेस को जीताने की बात भी कही गई एवं आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों  आभार प्रकट किया। इसी के साथ इस कार्यक्रम की अपार सफलता के साथ सारे कार्यक्रम सम्पन्न हो गये ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है