वराडा विद्यालय का 12 वी बोर्ड का परिणाम शत प्रतिशत रहा,माल्यार्पण कर विधार्थियों का किया अभिनन्दन

May 25, 2023 - 14:58
May 25, 2023 - 14:59
 0
वराडा विद्यालय का 12 वी बोर्ड का परिणाम शत प्रतिशत रहा,माल्यार्पण कर विधार्थियों का किया अभिनन्दन

वराडा,सिरोही (रमेश सुथार)

विद्यालय के मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 12 वी बोर्ड परीक्षा में वराडा राउमावि का परिणाम शत प्रतिशत रहा,कुल 37 छात्रों मे से 33 प्रथम श्रेणी से व 04 छात्र द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण होकर गत दस सालों से आ रही परम्परा को छात्रों ने कायम रखा शर्मा ने बताया कि हर्षा कुँवर ने 92.80 प्रतिशत अंक प्राप्त पुरे विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया,अश्विन पुरोहित, दिलीप पुरोहित, अरुणा लुहार व शीतल पुरोहित उन विद्यार्थियों में शामिल जिन्होंने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर नाम रोशन किया विद्यालय परिसर में इन छात्रों का विद्यालय के संस्थाप्रधान सहित स्टाफ जोगेंद्र कुमार, उमेश कुमार, फिरदौस बेगम, महेन्द्र सिंह, पेकाराम द्वारा माल्यार्पण कर अभिनन्दन किया गया,इस परिणाम के पीछे प्रधानाचार्य भँवरलाल पुरोहित की दिन रात की मेहनत,विषयाध्यापकों की ली गई अतिरिक्त कक्षाओं व अभिभावकों से सतत सम्पर्क का विशेष योगदान रहा,ये सभी विद्यार्थियों भविष्य में प्रशासनिक सेवा व अध्यापन कार्य मे जाने का विचार रखते हैं विद्यालय स्टाफ ने सभी छात्रों को व्यक्तिगत बधाई दी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................