अपने घर की छत पर सो रही 13 वर्षीय किशोरी से गाव के ही युवक ने किया दुष्कर्म

May 26, 2020 - 21:38
 0
अपने घर की छत पर सो रही 13 वर्षीय किशोरी से गाव के ही युवक ने किया दुष्कर्म

डीग भरतपुर

 डीग -26 मई डीग उपखंड के गांव टोडा निवासी एक 13 वर्षीय किशोरी ने गांव के ही एक युवक के  खिलाफ उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने का मुकदमा थाना खोह में सोमवार की देर सांय दर्ज कराया है।

पुलिस के अनुसार पीड़िता ने अपने पिता की मोजुदगी में पुलिस में दर्ज अपनी रिपोर्ट में बताया है की 23 मई की रात करीब 12 बजे है वह अपने घर की छत पर सोई हुई थी तथा उसकी मां पीहर गई हुई थी इसी दौरान निजामुद्दीन उर्फ़ बल्ला पुत्र समसू मेव  निवासी टोडा घर की छत पर चढ़ आया और उसे सोते हुए दबोच लिया। तथा  उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया ओर भाग गया। उसके शोर मचाने पर जब उसके परिजन  आरोपित के घर  उलहाना  देने गए तो आरोपित के परिवारजनों ने उन्हें धमकी दी राजीनामा कर लो रिपोर्ट करोगे जान से मार दिए जाओगे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 ओर 3,4 पोस्को  एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

डीग से पदम जैन की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow