ऑटोनियम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की हठधर्मिता, 32 श्रमिकों के लिए पिछले 12 दिनों से गेट बंद, धरना जारी

Mar 13, 2021 - 23:46
 0
ऑटोनियम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की हठधर्मिता, 32 श्रमिकों के लिए पिछले 12 दिनों से गेट बंद, धरना जारी

बहरोड़ (अलवर,राजस्थान/ योगेश शर्मा) बहरोड़ में औद्योगिक क्षेत्र 2 में स्थित ऑटोनियम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की हठधर्मिता लगातार जारी है। कंपनी के द्वारा अपनी मनमानी के चलते 32 श्रमिकों का गेट पिछले 12 दिनों से बंद किया हुआ है। उधर गेट खुलने के इंतजार में 32 श्रमिक पिछले 12 दिन से रोजाना कंपनी के गेट के सामने बैठकर इंतजार करते हैं। इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन और श्रम विभाग को होने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं करवाया गया। श्रमिक विधायक बलजीत यादव से भी मिलकर अपनी व्यथा ओर फैक्ट्री प्रबंधन की हठधर्मिता से अवगत करा चुके हैं।

जिन्होंने उपखंड अधिकारी और श्रम विभाग को श्रमिकों की समस्याओं को समाधान करवाने के निर्देश दिए गए। लेकिन उसके बावजूद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। आज सीटू के प्रदेश महामंत्री बीएस राणा श्रमिकों के हाल चाल पूछने बहरोड़ पहुंचे। जहां उनकी व्यथा सुनकर दुखी हुए। उन्होंने कहा कि एनसीआर क्षेत्र में फैक्ट्रियों के मनमानी के चलते श्रमिक आत्महत्या करने के लिए मजबूर बना हुआ है। एक तरफ केंद्र की मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास करने का नारा देती है। वहीं दूसरी तरफ विदेशी कंपनियों को लाकर देश का विकास और मजदूरों का विनाश किया जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री सरकार भी ध्यान नहीं दे रही और केंद्र सरकार में मजदूरों का हित नहीं जान पा रही। ऐसे में श्रमिक आत्महत्या करने के लिए मजबूर बना हुआ है। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................