जन्मदिवस पर भाटी ने पौधरोपण कर मूक पशुओं की सेवा की

Jul 1, 2021 - 19:49
 0
जन्मदिवस पर भाटी ने पौधरोपण कर मूक पशुओं की सेवा की

मकराना (नागौर,राजस्थान/मोहम्मद शहजाद) शहर के पर्यावरण प्रेमी शिक्षक अनील कुमार भाटी ने अपने जन्मदिन को यादगार बनाते हुए इस वर्ष भी पौधरोपण कर मूक पशुओं की सेवा करते हुए मनाया। शिक्षक ए. के. भाटी दम्पति ने मिलकर 50 पौधे विभिन्न गांवों व ढाणियों में पर्यावरण सरक्षंण के रूप में लगाकर आमजन को जागरूक किया। साथ ही गायों को हरा चारा व श्वानों सहित अन्य मूक पशुओं को जलेबी खिलाई और युवा हिन्दू गौ रक्षा सेवा समिति पहुंच गौ वंश के इलाज हेतु नकद राशि भेंट की। इस मौके पर भाटी ने बताया कि सेवा कार्य करने से मन को बड़ी प्रसन्नता होती है और सुकून मिलता है। आपको बता दे कि पिछले वर्ष जिला कलेक्टर नागौर के द्वारा भाटी को पर्यावरण प्रेमी और विद्यार्थियों को भामाशाह के रूप में सहयोग करने के उपलक्ष में जिला स्तर पर सम्मानित किया गया था। भाटी ने कहा बताया कि सेवा कार्य निरन्तर जारी है जिसके चलते गुरुवार को माताभर स्थित शीतला माता गौ शाला में भी गायों को हरा चारा खिलाया जाएगा। हालांकि गत वर्ष भाटी ने अपने जन्मदिवस पर करीब 100 से ज्यादा भोजन के पैकेट जरूरतमन्दों को वितरित किए थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................