भाजपा कार्यकर्ताओं ने वीर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजली देकर चाइना सामान का बहिष्कार करने की ली गई शपथ

Jun 20, 2020 - 01:56
 0
भाजपा कार्यकर्ताओं ने वीर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजली देकर चाइना सामान का बहिष्कार करने की ली गई शपथ

रैणी : रैणी तहसील के ग्राम थूमड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ नं 141 पर कार्यकर्ता विष्णु जाॅगिड़ के नैतृत्व में भारत चीन विवाद में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजली देकर चाइना वस्तुओं का बहिष्कार करने की शपथ ली गई भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष बादल सेन ने बताया की चीन ने लद्धाख के गलवान घाटी में पेट्रोलिंग कर रहे भारतीय सैनिकों पर हमला कर दिया जिसमें भारतीय 20 सैनिक सहित 1अधिकारी शहीद हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए मौन धारण किया गया एवं श्रद्धांजली अर्पित की एवं शपथ ली गई की हम चाईना वस्तुओं का कभी उपयोग नही करेगे स्वदेशी वस्तुओं को ही अपनाकर भारत की शक्ति और सेना के शोर्य को बढ़ायेगें हमेंं अपनी भारत की सेना पर गर्व हैं वीर शहीदों की शहादत और बलिदान को हम नमन करते हैं इनकी शहादत को कभी भुलाया नही जायेगा भारतीय सैनिकों द्वारा अपने भारत देश के लिए दी गई कुर्बानी व्यर्थ नही जायेगी हमारा भारत देश अपने दुशमन देशों को सबक हर हाल में सिखाकर रहेगा

हम आज से ही चाईना की वस्तुओं का बहिष्कार करते हैं आदी संदेश देकर नमन कर श्रंद्धांजली अर्पित की इस मौके पर पूर्व भारतीय सैनिक जगदीश प्रसाद शर्मा, सोमदत्त जाँगिड़ , जयलाल मीना , पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष बादल सेन , राजकुमार जाँगिड़, अशोक जाँगिड़ ,दिलीप सिंह, मनोज प्रजापत, विजय बैरबा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहें।

रैणी से योगेश गोयल की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow