MIA थाना पुलिस की शानदार कार्यवाही: हनी ट्रैप मामले में एक महिला आरोपी व एक रेलवे कर्मचारी सहित 5 अन्य आरोपी गिरफ्तार

Oct 7, 2022 - 09:32
 0
MIA थाना पुलिस की शानदार कार्यवाही: हनी ट्रैप मामले में एक महिला आरोपी व एक रेलवे कर्मचारी सहित 5 अन्य आरोपी गिरफ्तार

अलवर (राजस्थान/ राधेश्याम गेरा) अलवर के उद्योग थाना पुलिस ने हनीट्रैप के मामले में एक महिला आरोपी, एक रेलवे विभाग के कर्मचारी सहित कुल छः जनों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि परिवादी मनोज गिरी द्वारा रिपोर्ट में बताया गया कि मैं जैन पाइप कंपनी में काम करता हूं मेरे साथ में मेरा दोस्त जिसका नाम राजीव रवि पुत्र गोपाल राम जो कि मेरे गांव के पास का ही रहने वाला है और वर्तमान में मेरे साथ में जैन पाइप कंपनी एमआईए. में पांच 6 महीने से काम कर रहा है

कल कंपनी की छुट्टी थी तो मैं अपने कमरे पर था मेरे पास 5 अक्टूबर को मेरे मोबाइल पर कॉल आया एक आदमी तेज आवाज में धमकाते हुए मेरे दोस्त राजीव कुमार से फोन पर बात करवाई और कहा कि ₹2000 तुरंत फोन पर करो मेरी जान को खतरे में है फिर मैंने उससे पूछा क्या बात हो गई तो राजीव कुमार ने बताया कि मैं रूम से फैक्ट्री की तरफ पैदल पैदल जा रहा था तब राजीव कुमार को 4 नंबर गेट के बगल में रोड पर झाड़ियों के पास एक औरत मिली उस औरत ने राजीव को चलने का इशारा किया फिर राजीव उसके झांसे में आ गया और औरत राजीव को झाड़ियों के पीछे ले गई उस औरत के साथ ही 3 लड़कों ने पकड़ लिया है और एक मोटा आदमी है जिसका नाम और लड़के जगदीश ले रहे थे कह रहे थे कि इसकी औरत पिंकी के साथ तूने जबरदस्ती गलत काम किया है ।पकड़कर एक थ्री व्हीलर टेंपो में बैठा लिया और मेरे साथ हाथापाई करने लगे और चाकू दिखाया।

टेंपो में बैठे राजीव का वीडियो बनाया और कहा कि पैसे मंगा नहीं तो तेरे को रेप केस में फंसा कर जेल भिजवा देंगे। पैसे मंगा नहीं तो तुझे जान से मार देंगे। इस कारण मेरे संपर्क कर ₹2000 मांगे जिस पर मैने ₹1500 डाल दिए फिर मैंने उस व्यक्ति के मोबाइल पर कॉल करना चाहा तो नंबर बंद आ रहा था उसके बाद मेरे पास में फोन आने लगा कहने लगा कि हमको अब तुम ₹5000 डालो मैंने कहा कि आपने तो ₹2000 डालने को कहा था। पुलिस द्वारा इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लोकेशन के आधार पर अपहृत राजीव को मुक्त कराया गया और सुधीर पुत्र महेंद्र थाना नौगांवा रेलवे कर्मचारी, मनीष, विकास, संजय निवासी एनईबी थाना क्षेत्र एवं जगदीश पुत्र छोटेलाल निवासी खुटेटा कला थाना बगड़ तिराया एवं महिला सहित छह जनों को गिरफ्तार किया गया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है