गृह क्लेश के चलते देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट: मां को किया घायल

Jun 28, 2022 - 20:16
 0
गृह क्लेश के चलते देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट: मां को किया घायल

कठूमर (अलवर, राजस्थान/ अशोक भारद्वाज) कठूमर उपखंड क्षेत्र के खेड़ली थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत सालबर्डी के गांव कंचन का बास में गत सोमवार की रात्रि को एक व्यक्ति ने ग्रह कलेश के चलते अपनी भाभी की हत्या कर दी मामले में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले कर मृतका का मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया गया सोमवार की शाम करीब 7:00 बजे राम अवतार के घर के पास स्थित दौरे पर उसके बड़े बेटे विनोद की बहू संता देवी काम कर रही थी इसी दौरान उसका छोटा बेटा योगेंद्र अपनी भाभी संता देवी को पकड़ कर उसके साथ मारपीट करने लगा और हाथ में मौजूद एक धारदार हथियार से उसके ऊपर कई बार किए, आवाज सुनकर 
सास मौके पर पहुंची और उसे बचाने का प्रयास किया गया। लेकिन जिसे भी आरोपी योगेंद्र द्वारा धारदार हथियार से चोटिल कर घायल कर दिया। वही मामले में संता देवी पत्नी विनोद शर्मा उम्र 40 साल की मौत हो गई। और तारा देवी पत्नी राम अवतार गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे कस्बे के अस्पताल लाया गया जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने  के कारण उसे रेफर कर किया गया। वही घटना के बाद रामअवतार घर पहुंचा जिसकी  सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और रात्रि करीब 11:30 बजे मृतका के शव को खेड़ली कस्बे के राजकीय रेफरल अस्पताल लेकर आयी और मोर्चरी में रखवाया जहां मंगलवार को मेडिकल बोर्ड द्वारा उक्त महिला का पोस्टमार्टम किया गया और शव सुसराल पक्ष को सौंप दिया गया। उधर मामले में घटना के आरोपी योगेंद्र शर्मा पुत्र राम अवतार शर्मा को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाद आरोपी अपनी योगेंद्र भाभी की हत्या सहित मां को घायल करने के बाद गांव में लगे एक विद्युत ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया जिससे दौरान करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया लेकिन गनीमत यह रही की ट्रांसफार्मर में फॉल्ट आने के कारण बिजली चली गई जिससे वह बच गया।वही योगेंद्र को पुलिस द्वारा हिरासत में लेने के बाद पुलिस मौजूदगी में अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है
उधर मामले में कंचन का बास निवासी मृतिका संतां के पति विनोद शर्मा द्वारा अपनी पत्नी संता देवी की हत्या करने एवं मां को गंभीर रूप से घायल करने के मामले में अपने छोटे भाई योगेंद्र शर्मा के खिलाफ खेड़ली थाने में मामला दर्ज कराया गया है।बता दें कि 2015 में संता देवी के 5 साल के बेटे की लाश कूए में मिली थी संता के पीहर पक्ष ने बताया कि उस वक्त यह घटना हादसा लग रही थी लेकिन अब ऐसा लगता है कि भतीजे की हत्या में भी योगेंद्र का ही हाथ था फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है