गोपालगढ थाने मे दर्ज हुआ नाबालिक का अपह्रण कर गैंग रेप करने का मामला

May 23, 2021 - 22:11
 0
गोपालगढ थाने मे दर्ज हुआ नाबालिक का अपह्रण कर गैंग रेप करने का मामला

गोपालगढ़ (भरतपुर, राजस्थान/ उदयसिंह) भरतपुर जिले के एक पुलिस सर्किल क्षेत्र के एक थाने पर शनिवार पिता ने नाबालिक पुत्री का हथियरो के बल पर अपह्रण कर सामुहिक बलात्कार करने का मामला नामजद दर्ज कराया है।
पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी रिर्पोट कर्ता पीडिता के पिता ने दर्ज रिर्पोट में बताया है कि वह 12 मई को गोविंन्दगढ़ मे बन रहे मकान को देखने अपनी पत्नि के साथ चल गया था। रात्रि को घर मे नाबालिक पुत्री अकेली सो रही थी। समीप के गांव के दो जने घर में घुस आऐ सोती हुई पुत्री को जबरन पकड कर ले जाने लगे  शेार मचाने पर मुहॅ पर कपडा बांध दिया हथियार दिखाकर घर वालो को जान से मारने की धमकी दी। बाहर खडी बाइक पर दो जने उसे बैठाकर ले जाने लगे। रास्ते मे मिले दो जने भी साथ हो लिए। एक गांव मे ले जाकर उसे कमरे बंद कर दिया। कुछ देर देर बाद दो जने हथियार लेकर कमरे आऐ। डरा धमका कर बारी बारी से दोनो ने बलात्कार किया। एक जने के साथ धर्म परिवर्तन करा निकाहा करने की योजना उसने सुन ली तो  उसकी पुत्री चुपके से भाग कर घर आ गई। माता पिता के घर आने पर पुत्री ने आपबीती घटना बताइ, जब आरोपी पक्ष के परिजनो से शिकायत की तो जाने से मारने व पंचायत कर बदनाम करने की धमकी का आरोप लगाया हेै पुलिस ने मामला दर्ज कर जॉच शुरू कर दी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................