श्रद्वा व उत्साह के साथ मनाया महाशिवरात्रि का पर्व, बम बम भोले के जयकारे गूँजे

Mar 12, 2021 - 03:27
 0
श्रद्वा व उत्साह के साथ मनाया महाशिवरात्रि का पर्व, बम बम भोले के जयकारे गूँजे

बयाना (भरतपुर, राजस्थान/ राजीव झालानी) महाशिव रात्रि का पर्व गुरूवार को कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रो मे भी श्रद्वा व उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिरो व शिवालयो में सुबह से ही भोले के भक्तो व महिलाओ की दिन भर भीडभाड लगी रही। और बम बम भोले हर हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे थे। सैकडो किलो मीटर की कठिनाई भरी पैदल यात्रा कर हरिद्वार गंगा व सोरो गंगा से भी पैदल चलकर शिवभक्त काबडिये यहां गंगाजल लेकर आऐ। और काबड के साथ लाऐ गऐ गंगाजल से विभिन्न शिवमंदिरो में शिव परिवार का गंगाजल से जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। इस दौरान काबडियो के परिजन व अन्य लोग भी मौजूद रहे। कई परिवारो की महिलाओ ने अपने परिवार के साथ बैण्डबाजो सहित शिवालयो में पहुंचकर जलकलश चढाते हुऐ सुख समृद्वि की कामनाऐ की। इस महापर्व पर महिलाऐ अपनी मनोकामनाऐ पूरी होने पर व कई नवदम्पत्ति अपने विवाह के उपलक्ष्य में तो कई लोग पुत्र रत्न की प्राप्ति होने के उपलक्ष्य में बैण्ड बाजो के साथ परिवार सहित जलकलश लेकर शिवमंदिरो में जाकर जलाभिषेक करते हुऐ पूजा अर्चना करते है। वहीं युवक युवती अपने मनमाफिक विवाह की कामना करते हुऐ यह पूजा अर्चना करते है। इस दिन यहां के प्राचीन सिद्धेश्वर महादेव, शिवगंज मंडी महादेव, नर्वदेश्वर महादेव व मम्मा मोरी गली स्थित प्राचीन स्वयंभू भूतेश्वर महादेव आदि मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ लगी रही थी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................