बयाना में बन्दरो के आंतक से नागरिक परेशान,जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान

Sep 23, 2020 - 03:30
 0
बयाना में बन्दरो के आंतक से नागरिक परेशान,जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान

बयाना भरतपुर

बयाना,22 सितम्बर।बयाना कस्बे में  बन्दरो के आंतक व धमाचौकड़ी से नागरिक भयभीत और काफी परेशान है। बन्दरो ने आमजन का दिन का चैन और रातो की नींद हराम कर दी है। महिलाओ एवं बच्चो का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। बयाना में बन्दरो को पकडवाने के लिऐ कई बार सम्बन्धित विभागो के अधिकारियो और नगर पालिका अध्यक्ष व सदस्यो को कहा गया है। लेकिन बयाना को बंदरों के आतंक से मुक्त कराने के झूठे वादे कर चुनाव जीतने वाले लोगों को अब नागरिको की समस्या की ओर ध्यान देने की अभी तक फुर्सत नही मिल सकी है। बयाना में बन्दरो के आंतक का यह हाल है कि बन्दर अलग अलग झुण्ड बनाकर अलग अलग कालौनीयो, गली मौहल्लो में बारात की तरह बडी तादाद में घूमते है और दिन भर घरो व घरो की छतो  पर आंतक मचाते है और घरो के अन्दर घुसकर रसोई व फ्रीज अलमारियो में रखे खाने पीने के सामान सहित अन्य सामान को भी ले जाते है या फिर फैला कर नुकसान कर देते है। यह बन्दर अब तक कस्बे में दर्जनो बच्चो व महिलाओ सहित कई लोगो को जख्मी कर घायल कर चुके है। कुछ की तो बन्दरो के कारण छतो से गिर कर मौत तक हो गई है। फिर भी इन्हे पकडवाने वावत सम्बन्धित विभागो के अधिकारी व पालिका सदस्य मौन साधे बैठे है। पूर्वी राजस्थान के प्रमुख खादी संस्थान गांधी सेवा सदन बयाना के मंत्री रामभरोसी गुप्ता ने अब इस मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित जिला प्रशासन को भी पत्र लिखकर अवगत कराते हुऐ बताया है कि कस्बे की लालबाग कालौनी, वामडा कालौनी, भरतरी कालौनी, रानीबाग कालोनी, सरायगली,महादेव गली सहित पूरे कस्बे में बन्दरो ने आंतक मचा रखा है। और पिछले तीन महीने में ही एक दर्जन से अधिक महिलाओ व बच्चो सहित बुर्जगो को काटकर व उनके घरो की छतो से नीचे गिरा कर गंम्भीर रूप से घायल कर चुके है।

बयाना से राजीव झालानी की रिपोर्ट,,,

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................