कांग्रेस की सरकार हर मोर्चे पर विफल- चतुर्वेदी

किसानों से कर्ज माफी के झूठे वायदे कर सत्ता हथियाने वाली कांग्रेस की सरकार आपसी गुटबाजी में व्यस्त- डॉ शैलेश

Aug 28, 2021 - 00:41
 0
कांग्रेस की सरकार हर मोर्चे पर विफल- चतुर्वेदी

ड़ीग (भरतपुर,राजस्थान/ पदम जैन) जिला परिषद सदस्य के लिए वार्ड नंबर 31 से भाजपा प्रत्याशी शिखा शर्मा के समर्थन में पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी, भाजपा के जिला अध्यक्ष डॉ शैलेश सिंह और सीमावर्ती उत्तर प्रदेश के गोवर्धन से भाजपा विधायक कारिंदा सिंह ने शुक्रवार को उपखंड के आधा दर्जन गावों में सभाएं कर केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियां और उसके द्वारा आमजन के विकास के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाये गिनाते हुए भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगे।
पूर्व मंत्री चतुर्वेदी ने कहा की प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है ।प्रदेश में महिलाओं  और अनुसूचित जाति के लोगों पर अत्याचार की घटनाएं बड़ी है। बेरोजगारी चरम पर है विकास कार्य ठप्प पड़े हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ सिंह ने कहा कि किसानों को कर्ज माफी के सब्जबाग दिखाकर सत्ता हासिल करने वाली कांग्रेसी सरकार सत्ता के लालच में आपसी गुटबाजी में उलझी हुई है। सरकार ने किसानों की कर्ज माफी तो दूर उल्टी बिजली की दरें बढ़ाकर आम आदमी की कमर तोड़ दी है । भाजपा जिलाध्यक्ष ने दावा किया कि इस बार जिला परिषद में भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक जगत सिंह के नेतृत्व में भाजपा का बोर्ड बनना निश्चित है ।इसलिए क्षेत्र के चौमुखी विकास के लिए भाजपा को वोट दें।  ग्रामीणों द्वारा पूर्व मंत्री चतुर्वेदी और जिला अध्यक्ष डॉ सिंह का चांदी का मुकुट बनाकर स्वागत किया गया। इसअवसर पर मंत्री पूजा यादव जिला मंत्री अंशुफोजदार , बघेल समाज के अध्यक्ष कालीचरण भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष लक्षमण प्रसाद शर्मा, सरपंच गजेंद्र जोशी, ओम प्रकाश कौशिक, मोहन श्याम,सुरेश जाटब, रोहतास, हरिओम शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................