सिरोही के कुणाल चौधरी इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस, हैदराबाद में हुए सम्मानित
सिरोही, (राजस्थान) भारत की नंबर वन इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आईएसबी), हैदराबाद से मास्टर डिग्री हासिल करने पर सिरोही के टैलेंटेड युवा कुणाल चौधरी को 3 अप्रैल को ’’ टॉर्चबेयरर अवॉर्ड ’’ हैदराबाद में एक शानदार समारोह में दिया गया। इस बिजनेस स्कूल को वर्ष 2025 में विश्व स्तर पर 12 वीं रैंक मिली है। यह अवॉर्ड हैदराबाद कैंपस के 20 स्टूडेंट्स को उनके डेडीकेशन व नवाचारों के लिए दिया जाता हे। पिछले 25 वर्षों से देश विदेश के ख्याति प्राप्त प्रोफेसर यहां पर इकोनॉमिक्स एवं वित्तीय प्रबंधन की शिक्षा ग्रहण करवाते हे ।
व्हार्टन स्कूल, यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया की डीन एरिका एच जेम के मुख्य आतिथ्य एवं आईएसबी के डीन मदन पिल्लूटला, प्रोफेसर रामाभद्रन तिरुमलाई व प्रोफेसर दीपा मणि की उपस्थिति में कुणाल को सम्मानित किया गया। इस स्कूल से देश विदेश से प्रति वर्ष 400 से अधिक युवा एमबीए की डिग्री हासिल कर देश की प्रतिष्ठित कंपनियों का प्रबंधन सीईओ, प्रेसिडेंट, एवं वाइस प्रेसिडेंट के रूप में करते हे। 32 वर्षीय कुणाल चौधरी सिरोही के वरिष्ठ पत्रकार एवं श्री पावापुरी ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी महावीर जैन एवं विजय लक्ष्मी के सुपुत्र है । चौधरी परिवार में 5 आईटी इंजीनियर,1 सीए, 2 एडवोकेट है।
- सिटी ग्रुप से कैरियर की हुई शुरुआत
उन्होंने 2016 में सिटी ग्रुप में प्रबंधक के रूप में अपने कैरियर की शुरुआत कर 30 वर्ष की आयु में अमेरिका बेस सिटी ग्रुप में यंगेस्ट वाइस प्रेसिडेंट बने और इस पद पर उन्होंने 4 वर्ष तक पुणे में कार्य किया। इसके बाद उन्होंने अपनी मजबूत इच्छा शक्ति के साथ आई एस बी से वित्तीय प्रबंधन में मास्टर डिग्री करने के लिए अप्रैल 2025 में एडमिशन लेकर मार्च 2026 में यह डिग्री हासिल की।
- पत्नी आकांक्षा ने प्रोत्साहित किया
उदयपुर निवासी आलोक - पुष्पा सुराणा की सुपुत्री एवं कुणाल की पत्नी आकांक्षा सुराणा (एमबीए फाइनेंस) जो खुद सिटी ग्रुप पुणे में प्रबंधक है, उन्होंने कुणाल को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया जिससे उन्हें यह बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकी।
बचपन से ही पढ़ाई के प्रति समर्पित व प्रतिभावान रहे कुणाल की प्रारंभिक शिक्षा सिरोही में हुई।
32 वर्ष की आयु में उन्होंने अपने विजन एवं टैलेंट से इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल कर समाज, परिवार ओर सिरोही का गौरव बढ़ाया जिससे क्षेत्र में खुशी व्यक्त की जा रही हे। कुणाल की इस उपलब्धि पर अनेक उद्योगपतियों, राजनेताओं, जनप्रतिनिधियों, सहपाठियों, मित्रों, आईएएस, आईपीएस, राजस्व सेवा के अधिकारियों, शहर के नागरिकों व परिवारजनों ने बधाई देते हुऐ उनके उज्जव भविष्य की शुभकामनाए दी।


